फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   MLA Devendra Attri stopped at a tea stall and interacted with the general public.

Mahendragarh-Narnaul News: चाय के खोखे पर रुके विधायक देवेंद्र अत्री, आमजन से की बातचीत

Wed, 30 Sep 2026 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
MLA Devendra Attri stopped at a tea stall and interacted with the general public.
फोटो 29जेएनडी14-चाय के खोखे पर चाए पीते हुए विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री। स्रोत कार्यकर्ता
उचाना। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री का सादगी भरा और मिलनसार अंदाज उस समय देखने को मिला, जब हलके के दौरे के दौरान उन्होंने अपनी गाड़ी एक चाय के खोखे पर रुकवाई और आमजन के साथ बैठकर चाय पी। विधायक को अपने खोखे पर देखकर चाय विक्रेता भी पहले हैरान रह गया। इस दौरान विधायक ने वहां मौजूद लोगों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। विधायक ने लोगों से सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर बातचीत की। मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार की कार्यप्रणाली को बेहतर बताते हुए सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की। लोगों ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता के दिखाए मार्ग पर चलते हुए निरंतर जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करवाने का प्रयास करते हैं। विधायक ने कहा कि उनके पिता का सपना था कि राजनीति में आकर जनता की सेवा की जाए। आज वह उसी सपने को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed