{"_id":"6abc01c1410513a95502dc8a","slug":"the-canals-overflow-will-now-flow-into-the-pond-instead-of-the-fields-narnol-news-c-203-1-sroh1011-130552-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नहर का ओवरफ्लो अब खेत नहीं, जोहड़ में जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नहर का ओवरफ्लो अब खेत नहीं, जोहड़ में जाएगा
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सतनाली फीडर बड़ी नहर के ओवरफ्लो पानी से फसलों को होने वाले नुकसान से अब राहत की उम्मीद है। बास, खुड़ाना और गढ़ी गांवों की खेती योग्य जमीन नहर के साथ लगती है। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर नहर का पानी ओवरफ्लो होकर खेतों में भर जाता है। इससे किसानों की फसलों को नुकसान उठाना पड़ता है।
विकास एवं निगरानी समिति के सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि सांसद धर्मबीर सिंह की सिफारिश पर इस समस्या के समाधान के लिए गांव बीजणा में बड़ा जोहड़ बनाया जाएगा। नहर के ओवरफ्लो पानी को इस जोहड़ में जमा किया जाएगा। इससे एक तरफ खेतों में पानी भरने की समस्या कम होगी, वहीं दूसरी तरफ पानी जमीन में जाने से भूजल स्तर को रिचार्ज करने में भी मदद मिलेगी।
नए प्रोजेक्ट की मंजूरी पर बास, खुड़ाना और गढ़ी के किसानों ने सांसद धर्मबीर सिंह और हरियाणा सरकार का आभार जताया। किसानों को उम्मीद है कि इससे फसलों को होने वाला नुकसान कम होगा और क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
पहले भी जोहड़ों को नहर से जोड़ा
संदीप मालड़ा ने बताया कि इससे पहले सांसद धर्मबीर सिंह के प्रयासों से बास और गढ़ी गांवों के तीन जोहड़ों को प्रेशराइज्ड पाइपलाइन के जरिए बड़ी नहर से जोड़ा जा चुका है। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस व्यवस्था से नहर का पानी जोहड़ों तक पहुंचाया जा रहा है। इसका उद्देश्य क्षेत्र में गिरते भूजल स्तर को रोकना है।