फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CCTV cameras installed at the main gate of Safidon Mandi; 24-hour monitoring from the Secretary's office.

Mahendragarh-Narnaul News: सफीदों मंडी के मुख्य गेट पर लगे सीसीटीवी, सचिव कार्यालय से 24 घंटे निगरानी

Wed, 30 Sep 2026 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras installed at the main gate of Safidon Mandi; 24-hour monitoring from the Secretary's office.
29 सफीदों 1,2 मार्केट कमेटी सचिव के कार्यालय में चल रहे गेट पर लगे कैमरे व जानकारी देते हुए मा
सफीदों। धान के सीजन में बाहर के किसानों की फसल स्थानीय मंडी में खपाने की आशंका को देखते हुए मार्केट कमेटी ने नई अनाज मंडी में निगरानी व्यवस्था कड़ी कर दी है। मंडी के मुख्य गेट पर मार्केट कमेटी सचिव के कार्यालय में आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कैमरों से 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। गेट से प्रवेश करने वाले वाहनों पर नजर रखने के साथ संदिग्ध वाहनों की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन

धान की सरकारी खरीद शुरू होने से पहले ही मंडी में फसल की आवक शुरू हो गई है। ऐसे में दूसरे क्षेत्रों से फसल लाकर मंडी में बेचने की कोशिशों को रोकने के लिए गेट पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। मार्केट कमेटी अधिकारियों के अनुसार कैमरों की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। किसी वाहन पर संदेह होने पर उसके चालक से पूछताछ की जाती है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने मंडी के आढ़तियों को भी दूसरे क्षेत्रों से फसल मंगवाकर यहां बेचने से बचने की हिदायत दी है। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित आढ़ती के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों को गेट पास बनवाने में परेशानी न हो, इसके लिए मुख्य गेट पर तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक कर्मचारी आठ घंटे की शिफ्ट में गेट पर तैनात रहेगा। इससे किसानों को प्रवेश के समय गेट पास बनवाने के लिए अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 वाटर कूलर, 10 रुपये में भोजन की सुविधा
मंडी में किसानों की सुविधा के लिए 10 वाटर कूलर लगाए गए हैं। इसके अलावा मंडी परिसर में ही कैंटीन की व्यवस्था की गई है, ताकि किसानों को भोजन के लिए बाहर न जाना पड़े। कैंटीन में 10 रुपये में दो सब्जियों के साथ चावल और रोटी उपलब्ध कराई जा रही है।


वर्जन
किसानों को मंडी में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। पेयजल, सड़क, बिजली और भोजन समेत आवश्यक सुविधाओं का प्रबंध किया गया है। किसान फसल को सुखाकर मंडी में लाएं, ताकि उसे खरीद के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।-मनोज पाराशर, सचिव, मार्केट कमेटी सफीदों
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed