{"_id":"6abc0168765d3ef3400c26da","slug":"mahima-takes-first-place-in-the-200m-race-and-nachita-in-the-shot-put-narnol-news-c-196-1-nnl1010-146004-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 200 मीटर दौड़ में महिमा व शॉटपुट में नचिता प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 200 मीटर दौड़ में महिमा व शॉटपुट में नचिता प्रथम
विज्ञापन
फोटो 03 विजेताओं को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि व अन्य। संवाद
- फोटो : ट्रॉमा सेंटर में भर्ती गर्म दूध से झुलसी बच्ची। संवाद
नांगल चौधरी। बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय में 9वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को प्राचार्य डॉ. अनीता तंवर की अध्यक्षता में हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन 200 मीटर दौड़ में महिमा प्रथम, वंदना द्वितीय और सोनू कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
वहीं, शॉटपुट में नचिता प्रथम, विजेता द्वितीय और महिमा तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के मुख्यातिथि इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के रजिस्ट्रार प्रो. डॉ. दिलबाग सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य डाॅ. दिनेश कुमार मौजूद रहे।
मुख्यातिथि प्रो. डॉ. दिलबाग सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय में आयोजित खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, संयम और टीम भावना विकसित होती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास जरूरी हैं। खिलाड़ियों में खेल भावना के साथ संयम, अनुशासन और आत्मविश्वास का होना अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए।