Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
Narnaul Municipal Commissioner issues final warning to employees; notices served to all; preparations underway to suspend five employees.
{"_id":"6aa3ef6e5ac13766d80eaa16","slug":"video-narnaul-municipal-commissioner-issues-final-warning-to-employees-notices-served-to-all-preparations-underway-to-suspend-five-employees-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: नगर पालिका आयुक्त की कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी, सभी को नोटिस, पांच कर्मचारियों के निलंबन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: नगर पालिका आयुक्त की कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी, सभी को नोटिस, पांच कर्मचारियों के निलंबन की तैयारी
नारनौल। नगरपालिका कर्मचारी संघ इकाई नारनौल की हड़ताल शुक्रवार को 37वें दिन भी जारी रही। नगर आयुक्त रणबीर सिंह ने हड़ताली कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी दी है। उन्होंने सभी को नोटिस देने और पांच कर्मचारियों के निलंबन की कार्रवाई शुरू करने की बात कही।
नगर आयुक्त रणबीर सिंह और जेई विकास शर्मा हड़ताल स्थल पर पहुंचे। नगर आयुक्त ने कर्मचारियों से कहा कि सरकार ने उनकी सभी मांगें मान ली हैं। उन्होंने कर्मचारियों से हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का आग्रह किया। रणबीर सिंह ने चेतावनी दी कि हड़ताल जारी रहने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले शांतिपूर्ण धरने और मुख्यमंत्री के आगमन पर सफाई कार्य के कारण नरमी बरती गई थी। नगर आयुक्त ने कहा अब बिना बात हड़ताल बढ़ाई जा रही है, जिससे आमजन को परेशानी हो रही है। इस कारण अब सभी को नोटिस देने के साथ पांच कर्मचारियों के निलंबन की कार्रवाई शुरू की जा रही है। धरने की अध्यक्षता इकाई प्रधान भूपेंद्र सारवान ने की। नगर परिषद में जिलाभर के सफाई कर्मचारियों के बीच विभिन्न संगठनों के सदस्य समर्थन देने पहुंचे। इस दौरान एक महापंचायत का आयोजन किया गया।
कर्मचारियों की मांगें
महापंचायत के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगें दोहराईं। इनमें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना और कौशल रोजगार के कर्मचारियों को पालिका सूची पर लेना शामिल है। घर-घर कचरा उठाने वाले कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन देने की मांग भी की गई। कर्मचारियों ने ठेका प्रथा समाप्त करने की भी मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं माने जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।
समझौते का उल्लंघन
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार की हठधर्मिता के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने कहा कि सरकार और कर्मचारियों के बीच 13 मई 2026 को एक समझौता हुआ था। यदि इस समझौते को समय रहते लागू कर दिया जाता, तो हड़ताल की स्थिति उत्पन्न नहीं होती। कर्मचारियों ने सरकार पर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।
महापंचायत को किया संबोधित
महापंचायत को अग्निशमन विभाग इकाई प्रधान गुरदयाल सिंह, जिला प्रधान राहुल सारवान, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कौशल यादव, सीटू जिला सचिव रोहतास सिंह, जिला संयोजक हरिराम सिंह, किसान नेता धर्मेंद्र, पूर्व अध्यापक संघ जिला प्रधान मास्टर शेर सिंह, पूर्व पार्षद सतीश कुमार, करतार सिंह, भीम आर्मी उपप्रधान राजेश जाटीवाल, आशा वर्कर जिला प्रधान सुशीला सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर कर्मचारी नेता महेंद्र दायमा, मनोज बोयत, भीम सिंह, रमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।