Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Due to strike in Sonipat, work stopped in more than 200 bank branches, transactions worth Rs 400 crore affected
{"_id":"6aa39da799e8a7fe4e01732f","slug":"video-due-to-strike-in-sonipat-work-stopped-in-more-than-200-bank-branches-transactions-worth-rs-400-crore-affected-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में हड़ताल के चलते 200 से ज्यादा बैंक शाखाओं में काम काज ठप, 400 करोड़ का लेनदेन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में हड़ताल के चलते 200 से ज्यादा बैंक शाखाओं में काम काज ठप, 400 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को कर्मचारियों ने हड़ताल रखी। बहालगढ़ रोड पर यूनियन बैंक शाखा के बाहर कर्मचारियों ने धरना दिया। 200 से ज्यादा बैंक शाखाओं में कैश काउंटर, चेक क्लीयरेंस, पासबुक अपडेट, लोन से जुड़े कार्य व अन्य ग्राहक के लिए संबंधित सभी सेवाएं प्रभावित रहीं। इससे 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का लेनदेन प्रभावित रहा।
कर्मियों के हड़ताल पर जाने से कामकाज ठप रहा। इसके कारण निराश हुए उपभोक्ताओं को वापस घर लौटना पड़ा। वहीं, हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने रोष जताया। अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ के प्रदेश सह सचिव जितेंद्र सरदाना ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से लंबित पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली की मांग कर रहे हैं।
मार्च 2024 में वेतन समझौते के वक्त बैंक यूनियंस व भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के बीच लिखित समझौता हुआ था कि सभी शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। कर्मी 5 दिन रोजाना 40 मिनट अतिरिक्त कार्य करने के लिए तैयार हैं। इस मांग को आईबीए ने वित्त मंत्रालय को मंजूरी के लिए भेजा था, इसके बावजूद सरकार ने इसे अब तक लागू नहीं किया है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो 28 से 30 सितंबर तक बैंकों में हड़ताल की जाएगी। उसके बाद भी सरकार नहीं मानी तो 26 अक्तूबर से बैंक कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।