Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
Narnaul: Investigation into the Municipal Council's old pump-set tender is underway; details to be made public following the vigilance report.
{"_id":"6aba93b27182aa10b7023d95","slug":"video-narnaul-investigation-into-the-municipal-councils-old-pump-set-tender-is-underway-details-to-be-made-public-following-the-vigilance-report-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: नगर परिषद के पुराने पंपसेट टेंडर की जांच जारी, विजिलेंस रिपोर्ट के बाद होगी सार्वजनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: नगर परिषद के पुराने पंपसेट टेंडर की जांच जारी, विजिलेंस रिपोर्ट के बाद होगी सार्वजनिक
नारनौल। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने सोमवार को नारनौल में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नगर परिषद के पुराने वाटर पंपसेट टेंडर मामले में जांच प्रक्रिया चल रही है। विजिलेंस की रिपोर्ट आने के बाद उसे सार्वजनिक किया जाएगा। बता दें कि नगर परिषद ने बारिश के दौरान जलभराव से निपटने के लिए पांच पंप सेट खरीदे थे। खरीद के बाद इनकी गुणवत्ता और स्थिति को लेकर सवाल उठे थे। इसके बाद मामले की जांच की मांग उठी थी। मंत्री ने बताया कि जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुल 12 मामले सामने आए। इनमें से 11 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि एक मामले को जांच के लिए आगे बढ़ाया गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद उचित निर्णय लिया जाएगा। अवैध होटल-गेस्ट हाउसों की होगी जांच: नारनौल क्षेत्र में बिना अनुमति और एनओसी के संचालित हो रहे होटल और गेस्ट हाउसों के सवाल पर मंत्री ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में अब आया है। वह जिला उपायुक्त से बातचीत कर सभी गेस्ट हाउसों की जांच करवाएंगे। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।
आवारा पशुओं पर लगेगा जुर्माना: बेसहारा पशुओं की समस्या पर मंत्री ने कहा कि सरकार के साथ समाज को भी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि कई लोग सुबह गायों का दूध निकालकर उन्हें सड़क पर छोड़ देते हैं और शाम को वापस ले जाते हैं। ऐसे पशुपालकों पर कार्रवाई के लिए नए सख्त प्रावधान किए जा रहे हैं। पहली बार पशु पकड़े जाने पर 11 हजार और दूसरी बार 21 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। तीसरी बार पकड़े जाने पर पशु को जब्त कर गौशाला या नंदीशाला भेज दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।