Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
Mahendragarh: Listening to the Bhagavata Katha during the Shraddh Paksha brings peace to ancestors: Shri Ram Prapannacharya. In the city today.
{"_id":"6aba93d0258c87474207d145","slug":"video-mahendragarh-listening-to-the-bhagavata-katha-during-the-shraddh-paksha-brings-peace-to-ancestors-shri-ram-prapannacharya-in-the-city-today-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: श्राद्ध पक्ष में भागवत कथा सुनने से मिलती है पितरों को शांति: श्रीराम प्रपन्नाचार्य। शहर में आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: श्राद्ध पक्ष में भागवत कथा सुनने से मिलती है पितरों को शांति: श्रीराम प्रपन्नाचार्य। शहर में आज
महेंद्रगढ़। कमला भवन धर्मशाला में सतगुरू सेवा समिति महेंद्रगढ़ के तत्वावधान में सोमवार को श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया। दोपहर सायं 3 से 6 बजे तक भागवत कथा की अमृत वर्षा आचार्य कुटी श्रीधाम वृंदावन से पधारे संत प्रवर स्वामी श्रीरामप्रपन्नाचार्य महाराज ने की। सुबह शहर के मुख्य मार्गों से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में जिसमें 321 महिलाओं ने हिस्सा लिया। समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ता दलीप शर्मा ने बताया कि मुख्य यजमान के रुप में शिक्षक महेंद्र सिंह यादव रहे। जिन्होंने श्रीमद्भभागवत महापुराण को सर पर रखकर नगर परिक्रमा में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि बीते अनेक वर्षों से स्वामी लगातार यहां पधार रहे हैं। यही कारण है कि यहां के अनेकों सैकड़ों महिला व पुरूष श्रद्घालु गुरूजी से जुड़े हुए हैं। कथा के माध्यम से स्वामी अपने श्रद्घालुओं को सामाजिक बुराईयॉं त्याग कर नेक कार्य करने और गोसेवा के लिए सदैव प्रेरित करते रहते हैं।
कथा का शुभारम्भ करते हुए स्वामी श्रीरामप्रपन्नाचार्य ने भागवत कथा का विशेष महत्व बताया। उन्होंने कहा कथा का श्राद्ध पक्ष में सुनने से पित्रों को शांति मिलती है वहीं यह पुण्यदायी भी है। उन्होंने बताया कि कथा पूरे साथ दिन तक सुनने से साथ में ब्रह्मचर्य का पालन करने इसका पुण्य बहुत ज्यादा मिलता है। वृदांवन से स्वामी के साथ पधारे परम भक्त स्वामी भानूदेवाचार्य ने कीर्तन के माध्यम से गीता लाभ लेने की विधि बताई। इस अवसर पर सुरेश राजस्थानी, मनोज जेरपुरिया, प्रेम पाल वाले, रामनिवास सरपंच, धर्मवीर चिकना, रमेश परतापुरिया, राजीव खुराना, नरेंद्र मैहता, संदीप चौधरी, पुरूषोत्तम हैदराबाद, संजीव जेरपुरिया, अमित गोयल सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।