फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   VIDEO: आईसीपी रुपईडीहा में दो दिन इंटरनेट ठप, करीब 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित

VIDEO: आईसीपी रुपईडीहा में दो दिन इंटरनेट ठप, करीब 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Mon, 28 Sep 2026 03:28 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 28 Sep 2026 03:28 PM IST
VIDEO: आईसीपी रुपईडीहा में दो दिन इंटरनेट ठप, करीब 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित
रुपईडीहा, बहराइच। आंधी-पानी और खराब मौसम के कारण रुपईडीहा स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) में पिछले दो दिनों से इंटरनेट सेवा बाधित रहने से भारत-नेपाल के बीच होने वाला आयात-निर्यात कारोबार प्रभावित रहा। इंटरनेट बंद होने के चलते करीब 50 करोड़ रुपये के व्यापार पर असर पड़ा। निर्यात के लिए आए लगभग 200 ट्रक आईसीपी पर ही खड़े रहे, जबकि खराब मौसम के कारण 30 से 40 मालवाहक वाहन रुपईडीहा तक नहीं पहुंच सके। कस्टम हाउस एजेंट (सीएचए) हसीब अहमद ने बताया कि इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण कस्टम संबंधी प्रक्रियाएं और निर्यात का काम प्रभावित हुआ। करीब 200 ट्रक आईसीपी पर खड़े रहे और उनका निर्यात नहीं हो सका। इसके अलावा तेज हवाओं और बारिश के कारण गुजरात, अहमदाबाद, पुणे समेत अन्य क्षेत्रों से रुपईडीहा आ रहे करीब 30 से 40 मालवाहक वाहन रास्ते में रुक गए। इन वाहनों में टाइल्स, पाउडर, पशु आहार, मछली थाना समेत विभिन्न प्रकार के उत्पाद लदे हुए हैं। खराब मौसम के कारण मालवाहक वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई, जिससे भारत-नेपाल व्यापार की रफ्तार पूरी तरह धीमी पड़ गई। सोमवार दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद आईसीपी रुपईडीहा में निर्यात का काम दोबारा शुरू हो गया। इंटरनेट चालू होने और मौसम में सुधार के बाद आयात-निर्यात कारोबार से जुड़े लोगों ने राहत की सांस ली है। आईसीपी पर रुके ट्रकों की प्रक्रियाएं पूरी कर उन्हें धीरे-धीरे नेपाल भेजने का काम शुरू किया गया। हसीब अहमद ने बताया कि अब मौसम भी सामान्य हो गया है और इंटरनेट सेवा भी बहाल हो गई है। ऐसे में आयात-निर्यात का काम धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौट रहा है। हालांकि दो दिनों तक प्रभावित रहे कारोबार को पटरी पर आने में कुछ समय लग सकता है। रुपईडीहा आईसीपी भारत-नेपाल सीमा पर दोनों देशों के बीच माल की आवाजाही का प्रमुख केंद्र है। यहां इंटरनेट और तकनीकी सेवाओं में व्यवधान आने से कस्टम प्रक्रिया से लेकर मालवाहक वाहनों की आवाजाही तक प्रभावित होती है। सोमवार को सेवा बहाल होने के बाद कारोबारियों और ट्रांसपोर्टरों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: आगरा में रफ्तार का कहर, खेत में दोड़ी कार कई बार पलटी, 20 वर्षीय युवती की मौत; दो दोस्त घायल

28 Sep 2026

बख्शी का तालाब रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन से फिसलकर नीचे गिरा अधेड़, कटकर मौत

28 Sep 2026

ज्वेलर्स की दुकान के बरामदे में सो रहे अधेड़ की सिर कूचकर हत्या, VIDEO

28 Sep 2026

रवि फैन कंपनी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी; VIDEO

28 Sep 2026

अमेठी में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, पुलिस ने कराया शांत

28 Sep 2026
विज्ञापन

लुधियाना में भगत सिंह जयंती पर ''जश्न-ए-इंकलाब'' आज, एक लाख से अधिक लोग जुटेंगे

28 Sep 2026

गुरुहरसहाए में मारपीट मामले में पुलिस कार्रवाई न होने पर परिवार ने थाना के सामने किया प्रदर्शन

विज्ञापन

छिंदवाड़ा में हाईवोल्टेज ड्रामा: एफआईआर के लिए 4 घंटे थाने के गेट पर बैठी युवती, भाजपा नेताओं पर धमकी का आरोप

28 Sep 2026

ममदोट पहुंची भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा

पठानकोट में हादसा, ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत

उज्जैन: भस्म आरती में वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, चांदी का मुकुट-मुंड माला से किया विशेष शृंगार

28 Sep 2026

कानपुर: श्री सोटे वाले बाबा हनुमान मंदिर महोत्सव में धनुष भंग लीला का आयोजन

28 Sep 2026

कानपुर: भजनों की प्रस्तुतियों ने बिखेरी भक्ति की छटा, श्री श्याम महोत्सव में परिवार समेत आए श्रद्धालु

28 Sep 2026

कानपुर: पांडु नदी का जलस्तर बढ़ा, जलभराव के बीच लोग आने-जाने को मजबूर

27 Sep 2026

कानपुर: जलभराव से जूझ रहे लोग, एक व्यक्ति ने तालाब में सिंघाड़ा तोड़ने वाली नाव को बना लिया आने-जाने का साधन

27 Sep 2026

Meerut: नारी शक्ति के योगदान पर होगा एबीवीपी का युवती सम्मेलन, युवतियों को मिलेगा खुला मंच

27 Sep 2026

Meerut: गणपति बप्पा की भव्य झांकी निकाली, कलाकारों ने किया नृत्य

27 Sep 2026

VIDEO: आगरा के पिनाहट में भरभराकर गिरी छत, तीन बच्चों समेत 14 घायल

27 Sep 2026

दमोह: मडियादो में ग्रामीण बैंक के अंदर लगी आग, धुएं से मचा हड़कंप; इन्वर्टर और चार बैटरियां जलकर खाक

27 Sep 2026

फरीदाबाद में खेलते समय ढाई साल की नेहा बोरवेल में गिरी, माता-पिता का बुरा हाल

27 Sep 2026

हरदा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्मी ने जहर खाकर दी जान, साथी कर्मचारियों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

27 Sep 2026

कानपुर: एयरफोर्स गेट के पास ट्रांसफार्मर की जाली टूटी, खुला पड़ा ट्रांसफार्मर दे रहा हादसे को दावत

27 Sep 2026

बुलंदशहर में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा, छत गिरने से कई लोग घायल; हायर सेंटर रेफर

27 Sep 2026

कानपुर: महिला की मौत में ससुरालियों पर रिपोर्ट, पति गिरफ्तार

27 Sep 2026

कानपुर: बीच सड़क पर बैठे अन्ना मवेशी, हादसे का खतरा

27 Sep 2026

कानपुर: रोडवेज बस में अंदर टपका पानी तो चालक ने लगाया छाता

27 Sep 2026

नर्मदापुरम: डोलरिया में 108 खराब, दूसरी एंबुलेंस के इंतजार में तड़पती रही 80 साल की महिला

27 Sep 2026

फतेहाबाद में भूना मोड़ पर हादसा, तीन बेटियों के पिता की मौत, स्कूटी सवार घायल

27 Sep 2026

आगरा: रोडवेज बस की टक्कर से शरीर दो टुकड़े में बंटा

27 Sep 2026

लक्सर-रुड़की मार्ग पर कार और ई-रिक्शा की टक्कर, तीन की मौत

27 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed