{"_id":"6aba72e616cc0eab2c04cb5f","slug":"sara-gurpal-shows-cricketer-messege-to-virender-sehwag-in-rise-and-fall-2-he-reacted-2026-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राइज एंड फॉल 2: कौन सा क्रिकेटर सारा गुरपाल को करता है मैसेज? सहवाग ने बताई पहचान; लगाई जा रही अटकलें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
राइज एंड फॉल 2: कौन सा क्रिकेटर सारा गुरपाल को करता है मैसेज? सहवाग ने बताई पहचान; लगाई जा रही अटकलें
Mon, 28 Sep 2026 07:43 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 28 Sep 2026 07:43 PM IST
सार
Rise And Fall 2: हाल ही में शो 'राइज एंड फॉल 2' में सारा गुरपाल आईं। उन्होंने होस्ट सहवाग के साथ एक बड़ा खुलासा किया। इस पर सहवाग ने हैरानी जताई है।
विज्ञापन
सहवाग, सारा गुरपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
'राइज एंड फॉल' सीजन 2 के प्रीमियर में कंटेस्टेंट सारा गुरपाल ने वीरेंद्र सहवाग को कुछ ऐसी बातें बताई हैं, जिसे जानकर वह हैरान हो गए हैं। पंजाबी अभिनेत्री और सिंगर सारा गुरपाल ने उस वक्त सबको हैरान कर दिया जब उन्होंने होस्ट वीरेंद्र सहवाग को बताया कि कई क्रिकेटर उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज करते हैं।
विज्ञापन
सहवाग, सारा गुरपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है सारा गुरपाल का दावा?
यह दिलचस्प बातचीत 26 सितंबर, 2026 को 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 के पहले एपिसोड के दौरान हुई। होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने बातचीत शुरू करते हुए कहा, 'मैंने सुना है कि बहुत से क्रिकेटरों ने आपको डीएम (डायरेक्ट मैसेज) किया है।' सारा गुरपाल ने तुरंत हामी भरते हुए कहा, 'बहुत से क्रिकेटर मैसेज करते हैं।' इसके बाद अभिनेत्री ने बात को और आगे बढ़ाते हुए सहवाग को अपना फोन दिखाने की पेशकश की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'कुछ मैसेज ऐसे भी हैं, जिन्हें देखकर आपको डांटना पड़ सकता है।'

राइज एंड फॉल 2: शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर? पैरेंट्स ने दिया ऐसा रिएक्शन; शो में किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
सारा गुरपाल
- फोटो : इंस्टाग्राम@saragurpals
सहवाग ने किस तरह के दिए रिएक्शन?
इस खुलासे से उत्सुक होकर सहवाग ने तुरंत उनका मोबाइल फोन देखने को कहा। जब सहवाग, सारा की चैट्स देख रहे थे, तो उनके चेहरे के भाव अलग थे। वह कभी हैरान होते, तो कभी मजाक-मस्ती वाला रिएक्शन देते। बातचीत का सबसे मजेदार पल तब आया जब सहवाग ने एक खास मैसेज पर प्रतिक्रिया देते हुए मजाक में कहा, 'अरे वाह! इसने भी? तभी तो रन नहीं बन रहे।'

फैंस ने लगाई अटकलें
आगे देखने पर सहवाग ने एक और दिलचस्प बात नोट की और कहा, 'अरे, यह तो लेफ्टी भी है, राइटी भी है और कीपर भी है।' सहवाग ने किसी का नाम तो नहीं बताया, लेकिन उन्होंने जिन क्रिकेटर्स के खेलने के तरीकों का जिक्र किया उससे उनकी पहचान को लेकर ऑनलाइन चर्चाएं तेज हो गई हैं। मजाकिया लेकिन सनसनीखेज बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

कौन हैं सारा गुरपाल?
- पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अभिनेत्री, मॉडल और सिंगर के तौर पर पहचानी जाने वाली सारा गुरपाल को 2012 में 'मिस चंडीगढ़' का खिताब मिला।
- वह कई मशहूर पंजाबी म्यूजिक वीडियो और 'डंगर डॉक्टर जेली' (2017) जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और 2020 में 'बिग बॉस 14' की कंटेस्टेंट भी रही थीं।
- 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में उनके बेबाक खुलासे ने शो की शुरुआती कहानी में उन्हें एक अहम जगह दिलाई है।
- वीरेंद्र सहवाग के साथ हुई मजाकिया बातचीत ने नए सीजन में एंटरटेनमेंट का एक ऊंचा स्टैंडर्ड सेट किया है।
View this post on Instagram