{"_id":"6aba3ce7b2a9b3255600dcca","slug":"video-married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने गला दबाकर हत्या का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने गला दबाकर हत्या का लगाया आरोप
किदवई नगर थानाक्षेत्र के जूही सफेद कॉलोनी में रविवार रात विवाहिता आकांक्षा मिश्रा (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालीजनों ने मायके पक्ष को फोन कर आकांक्षा के फंदा लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने पति और ससुरालीजनों पर मकान दिलाने के लिए 20 लाख रुपये नकद और बुलेट की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या करने और शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कल्याणपुर बंबा निवासी एक नामचीन सीमेंट कंपनी के गोदाम इंचार्ज श्याम मिश्रा, उनकी पत्नी निशा और बेटे आकाश ने बताया कि उनकी इकलौती बेटी आकांक्षा की शादी 23 अप्रैल 2024 को जूही सफेद कॉलोनी निवासी पेय पदार्थ कंपनी के मैनेजर अनुराग बाजपेई उर्फ गौरव से हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही आकांक्षा को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। पिछले करीब आठ महीने से पति उस पर नया मकान दिलाने के लिए 20 लाख रुपये और बुलेट मायके से लाने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर अनुराग आए दिन आकांक्षा के साथ गालीगलौज और मारपीट करता था। लोकलाज के चलते वह परिजनों को पूरी बात नहीं बताती और प्रताड़ना सहती रही। मायकेवालों का आरोप है कि करीब दो सप्ताह पहले पति, उसके माता-पिता और बहन ने भी आकांक्षा को प्रताड़ित किया था। इसी दौरान उनसे चार लाख रुपये नकद भी लिए गए थे। इसके बावजूद कथित मांगें पूरी न होने पर प्रताड़ना जारी रही। रविवार रात अचानक आकांक्षा की मौत की सूचना मिलने पर मायकेवाले ससुराल पहुंचे तो वहां हंगामा हो गया। पिता श्याम मिश्रा ने आरोप लगाया कि बेटी के गले, कलाई और हाथ-पैर में चोट के निशान हैं। उनका दावा है कि इन परिस्थितियों से गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है।
किदवई नगर थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर दी गई है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।