{"_id":"6aba4c30c993e954280b828c","slug":"video-congress-protests-against-the-election-commission-ashok-tanwar-says-fair-elections-are-essential-for-strengthening-democracy-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, अशोक तंवर बोले- निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, अशोक तंवर बोले- निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी
नारनौल। मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में सोमवार को नारनौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता चितवन वाटिका से महावीर चौक तक पहुंचे और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठाई।
कांग्रेस नेता डॉ. अशोक तंवर ने प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की। मीडिया से बातचीत में तंवर ने आरोप लगाया कि ईवीएम और मतदाता सूची से जुड़े मामलों को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं की संख्या में अचानक बढ़ोतरी और बाद में कमी को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। उनके अनुसार इन मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
तंवर ने कहा कि यदि चुनाव आयोग निष्पक्ष भूमिका नहीं निभाएगा तो लोकतंत्र कमजोर होगा और लोकतंत्र कमजोर होने का असर संविधान पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर देशभर में आंदोलन कर रही है और जब तक चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं होती, संघर्ष जारी रहेगा।
संविधान की प्रति हाथ में लेकर तंवर ने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवाल उठाते रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।