{"_id":"6aa401018e3100ad010f67af","slug":"video-impact-of-lumpy-virus-in-narnaul-six-cattle-dead-4100-doses-ready-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में लंपी का असर, छह गोवंश की मौत; 4100 खुराक तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में लंपी का असर, छह गोवंश की मौत; 4100 खुराक तैयार
नारनौल। जिले में गोवंश में लंपी का प्रकोप अभी पूरी तरह थमा नहीं है। बीमारी की चपेट में आने से अब तक छह गोवंश की मौत हो चुकी है, जबकि 157 संक्रमित गोवंश का उपचार चल रहा है। राहत की बात यह है कि शुक्रवार को बीमारी से किसी गोवंश की मौत नहीं हुई।
जिले में अब तक कुल 523 गोवंश लंपी से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 366 गोवंश उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 157 गोवंश संक्रमित हैं पशुपालन विभाग ने संक्रमण पर नियंत्रण के लिए टीकाकरण और उपचार अभियान तेज किया हुआ है। विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रख रही हैं और पशुपालकों को बीमारी से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पशुपालन विभाग ने लंपी के संक्रमण को रोकने के लिए जिले में बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया गया है। अब तक 57 हजार से अधिक गोवंश को टीके लगाए जा चुके हैं। विभाग के पास फिलहाल 4100 टीके की खुराकें उपलब्ध हैं, ताकि जरूरत वाले क्षेत्रों में तत्काल टीकाकरण किया जा सके।
गोशालाओं में भी सतर्कता :
हाल में लंपी के मामले सामने आने के बाद गोशालाओं में भी एहतियात बढ़ाई गई है। बाहर से आने वाले गोवंश की आवाजाही को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। विभाग का जोर संक्रमित पशुओं को अलग रखने और समय पर उपचार उपलब्ध कराने पर है।
वर्जन:
जिले में अब तक कुल 523 गोवंश लंपी से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 366 गोवंश उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 157 गोवंश संक्रमित हैं, जिनका पशु चिकित्सकों की निगरानी में उपचार किया जा रहा है।
नसीब सिंह, उपनिदेशक पशुपालन विभाग, नारनौल।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।