Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Apply for Sainik School admission by December 2

Karnal News: सैनिक स्कूल दाखिले के लिए 2 दिसंबर तक करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Apply for Sainik School admission by December 2
करनाल। सैनिक स्कूल कुंजपुरा में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए छठी और नौवीं कक्षा में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश के इच्छुक छात्र एवं छात्राएं दो दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दाखिला अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि इसके लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि छठी कक्षा में 120 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें 108 सीटें छात्रों और 12 सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं। इसी तरह नौवीं कक्षा में 30 सीटों में से 26 छात्रों और चार छात्राओं के लिए निर्धारित हैं। सीटों के आरक्षण के तहत संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए 67 प्रतिशत और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहेंगी।
विज्ञापन


ओएमआर शीट पर होगी प्रवेश परीक्षा
उपायुक्त ने बताया कि प्रवेश परीक्षा पेपर-पेंसिल आधारित होगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट पर उत्तर देने होंगे। इच्छुक विद्यार्थी एनटीए की वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और विवरणिका भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed