{"_id":"6b003426bcec5da93f086b3f","slug":"ramayana-part-3-ajinkya-deo-wants-epic-saga-to-be-made-in-five-parts-says-sequel-will-be-bigger-2026-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामायण: '3 नहीं, 5 भागों में...', अभिनेता ने अगले पार्ट पर किया बड़ा खुलासा; कितनी हुई दूसरे हिस्से की शूटिंग?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रामायण: '3 नहीं, 5 भागों में...', अभिनेता ने अगले पार्ट पर किया बड़ा खुलासा; कितनी हुई दूसरे हिस्से की शूटिंग?
Fri, 20 Nov 2026 05:21 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Fri, 20 Nov 2026 05:21 PM IST
सार
- फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है।
- सितारों से सजी इस फिल्म को दो पार्ट में बनाने का प्लान है।
- अब फिल्म में महर्षि विश्वामित्र का रोल निभा रहे एक्टर ने इसके तीसरे पार्ट को लेकर रिएक्शन दिया है।
विज्ञापन
रामायण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिल्म 'रामायण' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर जलवा बिखेर रही है। इस बीच फिल्म में महर्षि विश्वामित्र का किरदार निभा रहे अंजिक्य देव ने इसके आने वाले पार्ट्स पर बड़ा बयान दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा।
'रामायण' के पांच भाग बनाने की जताई इच्छा
अभिनेता अंजिक्य देव ने इसके तीसरे पार्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर मेकर्स इस फिल्म को तीन की जगह 5 भागों में बनाना चाहें, तो उन्हें बेहद खुशी होगी।
हाल ही में इंडिया टीवी को दिए एक इंटरव्यू में अंजिक्य देव से पूछा गया कि क्या 'रामायण' का तीसरा भाग भी बनने वाला है? इस पर अभिनेता ने कहा, 'मैंने इस बारे में कुछ नहीं सुना है, इसलिए इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।'
विज्ञापन
हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि अगर मेकर्स की तरफ से ऐसी कोई बात कही गई है, तो उन्हें इससे बहुत खुशी होगी। अभिनेता ने कहा, 'अगर मेकर्स में से किसी ने ऐसा कहा है, तो मुझे बहुत खुशी होगी, क्योंकि इससे मेरा किरदार भी और बड़ा हो जाएगा। मैं इसका स्वागत करूंगा। मेरा मतलब है कि 3 भाग ही क्यों? उन्हें इसे 5 भागों में बनाना चाहिए।'

Trending Videos
फिल्म रामायण में अंजिक्य देव
- फोटो : इंस्टाग्राम @ajinkkyadeo
दूसरे पार्ट को लेकर दिया अपडेट
अंजिक्य देव ने यह भी इच्छा जताई कि वह फिल्म के जितने भी भाग बनें, उन सभी का हिस्सा बने रहना चाहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने 'रामायण' के दूसरे भाग को लेकर भी जानकारी दी। अभिनेता के मुताबिक, फिल्म के दूसरे भाग की काफी हद तक शूटिंग पूरी हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि 'रामायण पार्ट 2' पहले भाग के मुकाबले काफी बड़े लेवल पर बनाया जाएगा। अभिनेता ने कहा, 'दूसरे पार्ट में सबसे बड़ा आकर्षण हनुमान जी होंगे, जिनका किरदार सनी देओल निभा रहे हैं। अगला भाग बहुत शानदार होने वाला है। यह बहुत बड़ा होगा। अगर पहला भाग बड़ा है, तो दूसरा उससे भी बड़ा होने वाला है।'

- फोटो : साभार@imdb
फिल्म 'रामायण' के बारे में
फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं। साई पल्लवी माता सीता के रूप में हैं। यश ने रावण का रोल किया है। वे इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं।
इनके अलावा फिल्म में रवि दुबे, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, शीबा चड्ढा और काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। नमित मल्होत्रा ने इसे प्रोड्यूस किया है। 'रामायण' का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज हुआ। इसका अगला भाग दिवाली 2028 को रिलीज होगा।
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 'रामायण' ने दुनियाभर में मचाया तहलका, रिलीज के महज 14 दिन में बनाए 12 बड़े रिकॉर्ड; की इतनी कमाई