Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
OP Jindal School won the match against Guru Brahmanand School, Panipat, in the Under-14 age category.
{"_id":"6ace5c58329ea78f2e0b24b6","slug":"video-op-jindal-school-won-the-match-against-guru-brahmanand-school-panipat-in-the-under-14-age-category-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंडर-14 आयु वर्ग में ओपी जिंदल स्कूल ने गुरु ब्रह्मानंद स्कूल पानीपत ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-14 आयु वर्ग में ओपी जिंदल स्कूल ने गुरु ब्रह्मानंद स्कूल पानीपत ने जीता मैच
करनाल। सीबीएसई राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले का आयोजन मंगलवार को हॉकी स्टेडियम कैलाश में किया गया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में कुल 10 टीमों के तीन आयु वर्ग में मुकाबलों का आयोजन किया गया। दोपहर तक खेले गए तीन मुकाबलों में छह टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें अंडर-14 आयु वर्ग में ओपी जिंदल स्कूल ने गुरु ब्रह्मानंद स्कूल पानीपत को 5-4 से हराया। वेल्स विद्यालय स्कूल ने सनबीम स्कूल बलिया को 4-0 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-17 आयु वर्ग में संजीवन पब्लिक स्कूल कोल्हापुर ने वेल्स विद्यालय स्कूल को 3-2 से हराया। एसपीएस कान्वेंट स्कूल के प्रिंसिपल नरेश कुमार शर्मा, प्रबंधन कमेटी से अजय बंसल व अंकित बंसल ने बताया कि बुधवार को होने वाले फाइनल मुकाबले खेलने के लिए खिलाड़ियों में जोश दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में करनाल एडीसी डॉ राहुल रईया शिरकत करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि जिला खेल अधिकारी सत्यवीर सिंह होंगे। उन्होंने बताया कि विजेता उपविजेता टीमों को सीबीएसई के नियमानुसार सम्मानित किया जाएगा। खिलाड़ियों को स्वर्ण रजत और कांस्य पदक पहना कर सम्मानित किया जाएगा।
संजीवन पब्लिक स्कूल कोल्हापुर और वेल्स विद्यालय स्कूल के बीच दिखा रोमांच
सीबीएसई राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में संजीवन पब्लिक स्कूल कोल्हापुर और वेल्स विद्यालय स्कूल के बीच खेले गया मैच काफी रोमांचक रहा। दोनों ही टीमें फाइनल में जाने के लिए पूरा प्रयास कर रही थी। मैच के शुरुआती समय मे दोनों की टीमों का खाता नहीं खुला था। सेमीफाइनल मैच का तनाव दोनों टीमों के खिलाड़ियों के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था। इसी बीच जब मैच अपने अंतिम 15 मिनट में पहुंचा तो, दोनों टीमों का स्कोर 2-2 गोल के साथ बराबरी पर था। ऐसे में फाइनल में प्रवेश करने के लिए दोनों टीमों में से किसी एक टीम को समय रहता एक गोल करना जरुरी हो गया था, लेकिन जैसे ही मैच अपने अंतिम क्षणों में पहुंचा तो संजीवन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन टीम वर्क दिखा कर समय समाप्त होने से पहले गोल दाग कर मैच अपने नाम किया। मैच जीतने और फाइनल में जाने की खुशी संजीवन पब्लिक स्कूल की टीम के खिलाड़ियों के चेहरे पर अलग ही चमक रही थी। मैच जीते के बाद टीम के खिलाड़ी हवा में उछल कर खुशी मनाते नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।