{"_id":"6ace0e627ffefd5bca05898b","slug":"video-langur-fair-organized-at-durgiana-temple-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: दुर्गियाना मंदिर में तीसरे दिन भी लंगूर मेले में उमड़ी भीड़, माथा टेकते और नाचते नजर आए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: दुर्गियाना मंदिर में तीसरे दिन भी लंगूर मेले में उमड़ी भीड़, माथा टेकते और नाचते नजर आए श्रद्धालु
अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्गियाना तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में विश्व प्रसिद्ध लंगूर मेले के तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों का आना-जाना लगा रहा। लाल और सुनहरी पोशाक पहने छोटे-छोटे लंगूरों के रूप में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र बने रहे।
मेले के दौरान श्रद्धालु मंदिर में माथा टेककर बजरंगबली का आशीर्वाद लेते नजर आए। कई श्रद्धालु ढोल की थाप पर नाचते और भक्ति में लीन होकर जयकारे लगाते दिखाई दिए। मंदिर परिसर में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
लंगूर मेले में बच्चे लंगूरों की विशेष वेशभूषा धारण कर परंपरा निभाते हैं। मान्यता के अनुसार, श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने पर या संतान प्राप्ति की कामना के साथ हनुमान जी के दरबार में माथा टेकते हैं और बच्चों को लंगूर के रूप में सजाकर मंदिर में लेकर आते हैं।
नवरात्र के दौरान आयोजित होने वाले इस मेले में अमृतसर के अलावा पंजाब के विभिन्न जिलों और दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। हर साल की तरह इस बार भी मंदिर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल और धार्मिक गतिविधियां जारी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।