{"_id":"6ace14461122bb01fb03c2d6","slug":"video-rampur-statue-of-the-late-virbhadra-singh-to-be-unveiled-in-sarahan-on-october-18-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर: 18 अक्तूबर को सराहन में होगा दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: 18 अक्तूबर को सराहन में होगा दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दिवंगत वीरभद्र सिंह की आठ फुट ऊंची प्रतिमा का 18 अक्तूबर को उनकी जन्मभूमि सराहन में अनावरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। आयोजन में रामपुर बुशहर सहित आसपास के क्षेत्रों से करीब 8 से 10 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। प्रतिमा अनावरण समारोह को भव्य बनाने के लिए बुशहर स्पोर्ट्स, कल्चर एंड एनवायरमेंट एसोसिएशन तैयारियों में जुटी हुई है। मंगलवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल सोनी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रदेश के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, दूरदराज के क्षेत्रों तक विकास पहुंचाने और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सराहन वीरभद्र सिंह की जन्मभूमि है और यहां उनकी प्रतिमा स्थापित करना क्षेत्रवासियों, उनके समर्थकों के लिए गर्व और भावनात्मक जुड़ाव का विषय है। राहुल सोनी ने बताया कि सराहन स्थित मां भीमाकाली मंदिर के समीप वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा स्थापना को क्षेत्र की जनता की भावनाओं से जोड़ने के लिए रामपुर उपमंडल की 54 पंचायतों से मिट्टी लाई गई है। इसके अतिरिक्त बीते माह कलश यात्रा का आयोजन भी किया गया था। इन गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्रवासियों को इस आयोजन से जोड़ने का प्रयास किया गया है। अब एसोसिएशन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अनावरण समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।