{"_id":"6ace13e24127d9dd750fe9dd","slug":"video-jjp-protests-over-delays-in-crop-procurement-and-payments-to-farmers-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"किसानों की फसल खरीद और भुगतान में देरी पर जजपा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की फसल खरीद और भुगतान में देरी पर जजपा का प्रदर्शन
भिवानी। शहर की अनाज मंडी में जजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर किसानों की फसल खरीद, उठान और भुगतान में देरी का मुद्दा उठाया। जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा और जिला प्रभारी कृष्ण बजीणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार पर किसानों से किए वादे पूरे नहीं करने के आरोप लगाए। जजपा नेताओं ने कहा कि मंडियों में बाजरे की सरकारी खरीद, एमएसपी, भावांतर भरपाई योजना और धान के उठान को लेकर किसान परेशान हैं। जितेंद्र शर्मा ने बाजरे के घोषित मूल्य का लाभ पात्र किसानों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने तथा मंडियों में बारदाना, स्टाफ, परिवहन और भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग की। कृष्ण बजीणा सहित अन्य नेताओं ने नमी के नाम पर कथित कटौती, पराली प्रबंधन और फसल खरीद संबंधी शर्तों पर सवाल उठाए। किसानों को फसल बेचने के बाद भुगतान के लिए इंतजार नहीं करना चाहिए। जजपा ने बाजरे की खरीद सुचारु करने, भावांतर राशि समय पर जारी करने, धान का तत्काल उठान और एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।