{"_id":"6ace147ffd48ee3f7b0e8888","slug":"video-watchman-robbed-in-jalandhar-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में सो रहे चौकीदार को जगाकर लूटा: नकदी नहीं मिली तो सिर पर डंडा मारा, मोबाइल छीनकर फरार हुए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में सो रहे चौकीदार को जगाकर लूटा: नकदी नहीं मिली तो सिर पर डंडा मारा, मोबाइल छीनकर फरार हुए बदमाश
जालंधर शहर के सेंट्रल टाउन इलाके में सोमवार देर रात बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने ड्यूटी पर तैनात चौकीदार अवनीश पर हमला कर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। आरोपियों ने पहले चौकीदार की तलाशी ली। जेब से नकदी नहीं मिलने पर उसके हाथ और सिर पर डंडे से वार किया और मोबाइल लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित अवनीश ने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से इलाके में चौकीदारी कर रहा है। सोमवार रात ड्यूटी के दौरान आराम करते समय मोटरसाइकिल सवार दो युवक उसके पास आए और धमकाते हुए कहने लगे, "तेरे पास जो कुछ भी है, चुपचाप निकाल दे।" आरोप है कि नकदी नहीं मिलने पर बदमाशों ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। इसी दौरान सड़क से एक ट्रक गुजरने पर आरोपी कुछ देर पीछे हटे, लेकिन ट्रक के निकलते ही दोबारा हमला करने की कोशिश की और उसका मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना नंबर-3 की पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों और उनकी बाइक की पहचान की जा सके। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।