{"_id":"6acd4ff9ee9eadada40e1d8a","slug":"sarpanchs-from-22-panchayats-of-chirawa-block-will-come-together-on-a-single-platform-today-development-will-be-discussed-karnal-news-c-18-knl1018-1011139-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आज एक मंच पर आएंगे चिड़ाव खंड की 22 पंचायतों के सरपंच, विकास पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आज एक मंच पर आएंगे चिड़ाव खंड की 22 पंचायतों के सरपंच, विकास पर होगी चर्चा
विज्ञापन
करनाल/जुंडला। गांवों की जरूरतें अक्सर अलग-अलग होती हैं लेकिन कई समस्याओं का समाधान साझा प्रयास और प्रशासन तक सीधी बात पहुंचने से हो सकता है। इसी उद्देश्य से अमर उजाला की ओर से मंगलवार को चिड़ाव खंड में सरपंच संवाद आयोजित किया जा रहा है। इसमें खंड की 22 ग्राम पंचायतों के सरपंच एक मंच पर जुटेंगे और अपने गांवों के विकास का एजेंडा सामने रखेंगे।
चिड़ाव बीडीपीओ कार्यालय के सभागार में सुबह 10:30 बजे से होने वाले संवाद में सरपंच अपने गांवों में कराए गए अच्छे कार्यों और स्थानीय स्तर पर किए गए नवाचारों को साझा करेंगे। इसके साथ ही उन विकास जरूरतों और समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा, जिनके समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर हस्तक्षेप जरूरी है। कार्यक्रम में ब्लॉक समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार और बीडीपीओ मौनिका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इन 22 ग्राम पंचायतों के सरपंच होंगे शामिल
ग्राम पंचायत सिरसी से सरपंच पूनम, जरीफाबाद से संतोष देवी, शाहपुर से चंद्रभान, हेमदा से राकेश कुमार, अलीपुर वीरान से केवल सिंह, दादूपुर रोड़ान से पूजा, बीड़ माजरा से सुमेर चंद, जुंडला से कृष्णा देवी, मंजूरा से बाबूराम, बजीदा रोड़ान से कुलदीप, हथलाना से रणधीर सिंह, कतलाहेड़ी से डिंपल, पिंगल से अपूर्वा शर्मा, बड़ौता से पूजा देवी, घोघड़ीपुर से संगीता रानी, डबरी से सुरेश कुमार, खेड़ी नरू से विकास कुमार, चिड़ाव से पूजा रानी, बालू से सुशील कुमार, अगौंध से मैना देवी, बहलोलपुर से गुरविंद्र कौर और बुढ़नपुर वीरान से सरपंच सतीश शामिल होंगे।