{"_id":"6ace1118dfe18c5a8a08d905","slug":"video-students-conducted-a-traffic-awareness-campaign-with-the-police-in-puwayan-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: पुवायां में पुलिस के साथ छात्राओं ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: पुवायां में पुलिस के साथ छात्राओं ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान
Mukesh Kumar
Updated Tue, 13 Oct 2026 04:38 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के पुवायां में मंगलवार को राजीव चौक पर पुलिस के साथ एनसीसी के छात्रों और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को रोककर छात्र-छात्राओं ने गुलाब का फूल भेंट किया और हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील की। थाना प्रभारी आरके रावत के साथ एनसीसी के 20 छात्र और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 20 छात्राएं राजीव चौक पहुंचीं। थाना प्रभारी ने पिंक बूथ पर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। इसके बाद खुटार, बंडा, निगोही और शाहजहांपुर रोड से आने वाले बिना हेलमेट बाइक सवारों को रोककर उन्हें गुलाब का फूल दिया गया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि घर से बाइक लेकर निकलते समय हेलमेट जरूर पहनें। घर पर परिजन और बच्चे इंतजार करते हैं। थोड़ी सी लापरवाही दुर्घटना का कारण बन सकती है, जबकि हेलमेट जान बचाने में मददगार साबित हो सकता है। इस दौरान मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली भी निकाली गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।