{"_id":"6ace14833c844b8713073dc6","slug":"video-former-slovak-prime-minister-eduard-heger-charmed-by-pathankot-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट के मुरीद हुए स्लोवाकिया के पूर्व प्रधानमंत्री एडुआर्ड हैंगर, लोगों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट के मुरीद हुए स्लोवाकिया के पूर्व प्रधानमंत्री एडुआर्ड हैंगर, लोगों ने किया स्वागत
समाज सेवक और शिक्षाविद सृजल गुप्ता की पहल पर पठानकोट में आयोजित हुए ऐतिहासिक टेडएक्स कैलाडोनियन महा-सम्मेलन की गूंज अभी थमी नहीं है। 'द वर्ल्ड कम्स टू पठानकोट' की थीम पर हुए इस भव्य कार्यक्रम के समापन के बाद शहर में एक बेहद अद्भुत और सुखद नजारा देखने को मिला, जब स्लोवाकिया के पूर्व प्रधानमंत्री एडुआर्ड हेगर पूरे सादगी के साथ पठानकोट शहर के बाजारों में भ्रमण करने निकल पड़े। सीमावर्ती क्षेत्र होने के बावजूद पठानकोट की धरती पर किसी विदेशी राष्ट्रप्रमुख का इस तरह बेखौफ और सहज अंदाज में घूमना अपने आप में एक मिसाल बन गया है। इस दृश्य ने आम शहरवासियों को भी सुखद आश्चर्य में डाल दिया क्योंकि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि दुनिया का कोई इतना बड़ा नेता उनके शहर की तंग गलियों और बाजारों की रौनक देखने पैदल ही निकल पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।