Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Jind: Attackers pelted stones at a judge's house, smashing car windows, and fled with a relative's SUV.
{"_id":"6ace6ae4f18d8a649c0ceb3d","slug":"video-jind-attackers-pelted-stones-at-a-judges-house-smashing-car-windows-and-fled-with-a-relatives-suv-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: जज के घर पथराव कर कार के शीशे तोड़े, रिश्तेदार की एसयूवी लेकर फरार हुए हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: जज के घर पथराव कर कार के शीशे तोड़े, रिश्तेदार की एसयूवी लेकर फरार हुए हमलावर
जींद। शहर के सेक्टर-8 में रविवार तड़के सिविल जज-कम-ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमआईसी) योगेश कौशिक के आवास पर हमला करने और वाहन चोरी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात हमलावरों ने घर पर पत्थर फेंके, कार के शीशे तोड़ दिए और एक रिश्तेदार की एसयूवी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यायिक अधिकारी के पिता सतीश कौशिक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध वारदात से पहले गली में तीन बार चक्कर लगाते दिखाई दिए। इसके बाद घर पर पथराव किया गया और कार के शीशे तोड़ दिए गए। हमलावर उनके एक रिश्तेदार की एसयूवी लेकर मौके से फरार हो गए। सतीश कौशिक के अनुसार, हमलावरों ने उनके घर को ही निशाना बनाया। उन्होंने मामले की गहन जांच कराने और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। हमलावरों ने आवास पर तोड़फोड़ की और वाहन को नुकसान पहुंचाया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले कौन थे और इसके पीछे क्या वजह रही।
पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई। आसपास के कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी है, जिनमें संदिग्ध नजर आ रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। --आशीष कुमार, प्रभारी, सिविल लाइन पुलिस थाना जींद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।