फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers distressed by delay in paddy procurement; government should procure pearl millet at MSP: Bajrang Garg

धान खरीद में देरी से किसान परेशान, बाजरे की एमएसपी पर खरीद करे सरकार : बजरंग गर्ग

Tue, 13 Oct 2026 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers distressed by delay in paddy procurement; government should procure pearl millet at MSP: Bajrang Garg
नरवाना। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने नरवाना अनाज मंडी में धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि खरीद, उठान और भुगतान में देरी से किसानों व आढ़तियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। बारिश से प्रदेश में छह लाख टन से अधिक धान भीगने का दावा करते हुए उन्होंने सरकार से जल्द खरीद और उठान सुनिश्चित करने की मांग की। गर्ग ने कहा कि सरकार बाजरे की 2900 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी पर खरीद करे ताकि किसानों को कम दाम पर फसल बेचने के लिए मजबूर न होना पड़े। उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अनाज की खरीद ऑफलाइन कराने की मांग की। साथ ही गेहूं खरीद का आढ़तियों का 34 करोड़ रुपये बकाया कमीशन ब्याज सहित जारी करने और धान-गेहूं पर पहले की तरह 2.5 प्रतिशत कमीशन देने की मांग की। इस अवसर पर जियाराम गोयल, अनिल आर्य, जयदेव बंसल, विनोद मंगला, मोहित बंसल, सज्जन सिंगला, सुभाष सिंगला, सुशील मित्तल और राहुल गर्ग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed