फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The ADC listened to the grievances of the general public at the camp.

Jind News: शिविर में एडीसी ने आमजन की समस्याएं सुनीं

Tue, 13 Oct 2026 02:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
The ADC listened to the grievances of the general public at the camp.
जींद। लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में एडीसी प्रदीप कुमार ने आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का निपटारा करने के निर्देश दिए। सुदकैन खुर्द निवासी सुरेंद्र की कन्यादान राशि नहीं मिलने की शिकायत पर एडीसी ने तुरंत संज्ञान लिया और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया कि कन्यादान राशि शाम तक उसके खाते में पहुंच जाएगी। इसके अलावा शहर की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में झुके हुए बिजली के खंभे और ढीली तारों को ठीक करवाने की मांग रखी। जलालपुर निवासी सुरेंद्र कुमार ने इंतकाल को तहसीलदार स्तर पर सत्यापित करवाने का अनुरोध किया। गांव तलोडा निवासी अंजू ने हरियाणा निवास प्रमाण पत्र में पिता के स्थान पर पति का नाम दर्ज करवाने की मांग रखी। वहीं, श्याम नगर निवासी राजेश कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत दी। गांव गुलकनी निवासी राजपति ने गली में जल निकासी की उचित व्यवस्था करवाने की मांग की। इस दौरान सीटीएम मोनिका रानी, डीआरओ राजकुमार, डीडीपीओ संदीप कुमार भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed