Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: सड़क किनारे लकड़ी के बोटे रखे, हादसे का खतरा, अतिक्रमण से लग रहा जाम, स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी
{"_id":"6ace183a2294b9144701810b","slug":"video-video-saugdhaka-kanara-lkaugdha-ka-bta-rakha-hathasa-ka-khatara-atakaramanae-sa-lga-raha-jama-sakal-bcaca-ka-aana-jana-ma-parashana-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सड़क किनारे लकड़ी के बोटे रखे, हादसे का खतरा, अतिक्रमण से लग रहा जाम, स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सड़क किनारे लकड़ी के बोटे रखे, हादसे का खतरा, अतिक्रमण से लग रहा जाम, स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी
अयोध्या के रुदौली में बारामासी पौशाला से सैदपुर मार्ग पर करीब 50 मीटर आगे सड़क किनारे रखे लकड़ी के बड़े-बड़े बोटे राहगीरों के लिए खतरा बने हैं। इससे आवागमन प्रभावित होने के साथ जाम की स्थिति भी बनती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरा मशीन के दुकानदार ने सड़क किनारे लकड़ी के बड़े-बड़े बोटे रख दिए हैं। इससे सड़क पर आवागमन में परेशानी होती है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को उठानी पड़ती है। सड़क से गुजरते समय दुर्घटना का डर बना रहता है। लोगों ने आशंका जताई कि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
इबरुल हसन ने बताया कि सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम लगता है। इससे राहगीरों को परेशानी होती है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उस्मान ने कहा कि लकड़ी के बोटे रखे होने से स्कूली बच्चों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है।
लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क किनारे रखे लकड़ी के बोटे हटवाकर रास्ता साफ कराने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के जेई मिथलेश कुमार ने बताया कि सड़क किनारे लकड़ी के बोटे रखकर अतिक्रमण किए जाने की जांच कराई जाएगी। अतिक्रमण मिलने पर उसे हटवाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।