{"_id":"6b0037d2c5b041878f0f3030","slug":"video-information-was-provided-regarding-various-types-of-problems-associated-with-adolescence-and-the-development-of-life-skills-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"किशोरावस्था से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं और जीवन कौशल विकास से संबंधित जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरावस्था से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं और जीवन कौशल विकास से संबंधित जानकारी दी
झज्जर।
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाकला में समग्र शिक्षा के अंतर्गत आयोजित लड़कियों के लिए पांच दिवसीय किशोरावस्था व जीवन कौशल कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
विद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश ने बताया कि पांच दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में लड़कियों की किशोरावस्था से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं और जीवन कौशल विकास से संबंधित कई प्रकार की क्रियाकलापों सहित विशेष जानकारियां बच्चों को दी जाएगी, जिनमें वित्तीय शिक्षा, डिजिटल साक्षरता, व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल, व्यावसायिक कौशल, जैविक खेती, रसोई उद्यान, पर्यावरण जागरूकता, महिला अधिकार, बाल अधिकार, बाल सुरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा, प्रेरक भाषण, योग शिक्षा, हरियाणा सरकार की योजनाएं, व्यवसाय मार्गदर्शन आदि विशेष रूप से शामिल है।
इन्हीं क्रियाकलापों से संबंधित एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रोल मॉडल, डॉक्टर, टीचर्स, बैंक कर्मचारी, साइकोलॉजिस्ट आदि विशेष रूप से आमंत्रित किए जाएंगे। इस कैंप के पहले दिन आज विद्यालय की शिक्षिकाओं योगिता, यशवंती, ममता ने छात्राओं को किशोरावस्था, शरीर में हार्मोनल बदलाव, संक्रमण, खून की कमी, संतुलित भोजन, शारीरिक और मानसिक विकास के बारे में उदाहरण सहित विशेष जानकारियां दी। प्राचार्य वेद प्रकाश ने बच्चों के अंदर आत्मविश्वास पैदा करने के साथ-साथ मेडिटेशन, योगा आदि की जानकारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।