Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Massive fire breaks out at a plywood factory on the Nangthala-Landhari road in Hisar; over two dozen fire tenders deployed.
{"_id":"6affd7e9efd7a78395046348","slug":"video-massive-fire-breaks-out-at-a-plywood-factory-on-the-nangthala-landhari-road-in-hisar-over-two-dozen-fire-tenders-deployed-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार के नंगथला स्थित प्लाई फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों के नुकसान का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार के नंगथला स्थित प्लाई फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों के नुकसान का अनुमान
नंगथला से लांधड़ी रोड पर स्थित साहारण प्लाई फैक्ट्री में आज रात भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं और आसमान में धुएं का गुबार छा गया। कई घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है।
दमकल विभाग के फायर ऑपरेटर राजेश धनखड़ ने बताया कि रात करीब ढाई बजे के लगभग सूचना मिली थी कि फैक्ट्री में आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग में हड़कंप मच गया और एक के बाद एक गाड़ियां मौके की तरफ रवाना कर दी गईं।
आग की भयावहता को देखते हुए हिसार, आदमपुर, उकलाना, बरवाला, आजादनगर, बरवाला चुंगी सहित आसपास के क्षेत्रों से करीब दो दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मी रात से ही लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में प्लाई व लकड़ी का काफी सामान रखा हुआ था, जिसकी वजह से आग ने देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री के अंदर रखा काफी सामान जलकर राख हो गया है, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि नुकसान का सही आकलन आग बुझने के बाद ही हो पाएगा।
फिलहाल दमकल कर्मी कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में अभी तक कोई जनहानि की सूचना नहीं हुई है। अगर समय रहते दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंचतीं तो नुकसान और भी ज्यादा हो सकता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।