{"_id":"6affe8e87b5d6f78660f3721","slug":"video-himachal-assembly-army-remark-operation-sindoor-row-minister-resignation-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: मंत्री नेगी के राफेल-ऑपरेशन सिंदूर बयान पर सदन में संग्राम, मंत्री के इस्तीफे और माफी पर अड़ा विपक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: मंत्री नेगी के राफेल-ऑपरेशन सिंदूर बयान पर सदन में संग्राम, मंत्री के इस्तीफे और माफी पर अड़ा विपक्ष
सेना पर टिप्पणी और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर शुक्रवार को हिमाचल विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान को लेकर भाजपा ने सदन में मोर्चा खोल दिया और उनके इस्तीफे के साथ सार्वजनिक माफी की मांग पर अड़ गई। विपक्ष ने मंत्री पर सेना के छक्के छुड़ाने जैसी टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए इसे देश की सेना का अपमान बताया। भाजपा विधायकों ने मंत्री के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग भी उठाई।
इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए। सदन में नारेबाजी शुरू हो गई और माहौल लगातार गरमाता रहा। विरोध के बीच भाजपा विधायकों ने सदन से वाकआउट कर दिया।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सदन में कहा कि पहले सदन की कार्यवाही का रिकॉर्ड देखा जाए। जब तक यह स्पष्ट नहीं होता कि मंत्री ने क्या कहा है, तब तक सदन की कार्यवाही स्थगित रखी जाए। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से पहले रिकॉर्ड देखने और उसके बाद ही सदन चलाने की व्यवस्था देने का आग्रह किया।
इस पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा कि वह सदन की कार्यवाही का रिकॉर्ड देखेंगे। यदि सेना के प्रति कोई आपत्तिजनक बात कही गई होगी तो उसे कार्यवाही से हटा दिया जाएगा। उन्होंने सदस्यों से संयम बरतने और सब्र रखने की अपील की।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का बचाव करते हुए कहा कि नेगी देश की सीमाओं पर काम करने वाले व्यक्ति हैं और उन्होंने सेना के खिलाफ कुछ नहीं कहा। मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसका काम हल्ला करना और झूठ बोलना है। उन्होंने कहा कि देशभक्ति का पाठ उन्हें न पढ़ाया जाए और भाजपा देश की एकता को लेकर कोई एक उदाहरण बताए।
मुख्यमंत्री के बयान के बाद भी सदन में तनातनी कम नहीं हुई। विपक्ष मंत्री के इस्तीफे और माफी की मांग पर अड़ा रहा, जबकि सत्ता पक्ष ने भाजपा के आरोपों का जवाब दिया। दोनों पक्षों की नारेबाजी से सदन का माहौल लगातार गर्माता रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।