Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Etah News
›
Uproar over the smearing of soot on Pandit Deendayal Upadhyaya’s statue; BJP workers stage a protest.
{"_id":"6affdda18acdf2ba6c0bc551","slug":"video-uproar-over-the-smearing-of-soot-on-pandit-deendayal-upadhyayas-statue-bjp-workers-stage-a-protest-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर कालिख पोतने से हंगामा, भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर कालिख पोतने से हंगामा, भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना
एटा। शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर लगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के चेहरे पर रात के समय कालिख पोतने का मामला सामने आया है। शनिवार को इसकी जानकारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मामले की सूचना पर एसडीएम रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने धरना दे रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। वहीं, सीओ सिटी कीर्तिका सिंह समेत कोतवाली नगर पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने की कोशिश की।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि महापुरुष की प्रतिमा के साथ इस तरह की हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि मौके पर जिलाधिकारी और एसएसपी पहुंचें। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और प्रतिमा पर कालिख पोतने वाले आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मांग पूरी होने तक कार्यकर्ताओं ने धरना जारी रखने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।