फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh: Kerala's KC Sebastian won gold in the 100m freestyle (80+ age group).

बहादुरगढ़: 100 मीटर फ्रीस्टाइल में 80+ आयु वर्ग में केरल के केसी सेबेस्टियन ने जीता स्वर्ण

Sat, 12 Sep 2026 05:27 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sat, 12 Sep 2026 05:27 PM IST
Bahadurgarh: Kerala's KC Sebastian won gold in the 100m freestyle (80+ age group).
बहादुरगढ़। एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही 22वीं नेशनल मास्टर्स तैराकी चैंपियनशिप में देशभर से पहुंचे तैराकों का जोश देखते ही बन रहा है। प्रतियोगिता में 25 से 80 वर्ष से अधिक आयु तक के खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में पदक के लिए पूरा दमखम लगा रहे हैं। शनिवार को भिवानी-महेंद्रगढ़ से लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया। हरियाणा तैराकी एसोसिएशन के महासचिव अनिल खत्री ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। 100 मीटर फ्रीस्टाइल में 80 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में केरल के के.सी. सेबेस्टियन ने 2:03.81 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। उत्तर प्रदेश के अजय नारायण ने रजत और तेलंगाना के सुरेश कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। महिला वर्ग में गुजरात की बाकुला रमणलाल पटेल ने 3:21.33 के समय के साथ स्वर्ण, जबकि महाराष्ट्र की प्रतिभा खरे ने रजत पदक जीता। 75-79 वर्ष पुरुष वर्ग में मणिपुर के सपाम महेन्द्रो सिंह ने 1:47.53 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र के शशांक रमेश कुलकर्णी ने रजत और राजस्थान के सतीश सुखीजा ने कांस्य पदक हासिल किया। महिला वर्ग में दिल्ली की सविता पुरी ने 6:12.79 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। 70-74 वर्ष पुरुष वर्ग में मणिपुर के नोंगमैथेम नारजित सिंह ने 1:20.56 के समय के साथ स्वर्ण, बिहार के मुरारी मोहन शर्मा ने रजत और महाराष्ट्र के रावसाहेब पाटिल ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में मणिपुर की अथोकपम मणिबी देवी ने 2:20.57 के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। तमिलनाडु की विद्या सिंह ने रजत और दिल्ली की उषा गौतम ने कांस्य पदक जीता। 65-69 वर्ष पुरुष वर्ग में बिहार के बिजेंद्र राय ने 1:16.31 के साथ स्वर्ण पदक जीता। दिल्ली के जोसेफ कुओक ने रजत और ओडिशा के सुरेंद्र कुमार नाइक ने कांस्य पदक हासिल किया। महिला वर्ग में कर्नाटक की डॉ. सुनीता राणा अग्रवाल ने 1:28.37 के समय के साथ स्वर्ण, महाराष्ट्र की वंदना अडवाणी ने रजत और कर्नाटक की संगिता साहा ने कांस्य पदक जीता। 60-64 वर्ष पुरुष वर्ग में केरल के एन.एस. देवानंद ने 1:22.67 के साथ स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र के मारुति राउसो चरापले ने रजत और तमिलनाडु के देवराजन कंथासामी ने कांस्य पदक हासिल किया। महिला वर्ग में दिल्ली की लोवलीन जोहल ने 1:58.04 के साथ स्वर्ण और केरल की स्नेहप्रभा ने रजत पदक जीता। 55-59 वर्ष पुरुष वर्ग में महाराष्ट्र के मोईन शिराजी ने 1:02.49 के साथ स्वर्ण पदक जीता। केरल के बैजू के.एन. ने रजत और गुजरात के अमर अरुण शाह ने कांस्य पदक हासिल किया। महिला वर्ग में महाराष्ट्र की तनुयाज मर्चेंट ने 1:37.89 के साथ स्वर्ण, असम की जौतिमा देवी ने रजत और केरल की जैसी ब्रिगिट जॉन ने कांस्य पदक जीता। 50-54 वर्ष पुरुष वर्ग में दिल्ली के बृज मोहन ने 1:08.61 के साथ स्वर्ण पदक जीता। ओडिशा के दशरथी पटेल ने रजत और महाराष्ट्र के मुर्तुजा अब्बास लेहरी ने कांस्य पदक हासिल किया। महिला वर्ग में महाराष्ट्र की सुखजीत परमजीत कौर ने 1:40.48 के साथ स्वर्ण, महाराष्ट्र की किरिति नरेंद्र देव ने रजत और ज्योत्सना जीवन जाडे ने कांस्य पदक जीता। 45-49 वर्ष पुरुष वर्ग में एसएससीबी के एन. बिरोला सिंह ने 1:06.88 के साथ स्वर्ण पदक जीता। दिल्ली के सुनीथ कुमार टी.ए. ने रजत और मध्य प्रदेश के कृष्ण कुमार झा ने कांस्य पदक हासिल किया। महिला वर्ग में महाराष्ट्र की स्नेहल भाल ने 1:16.73 के साथ स्वर्ण, केरल की सुमिशा एस. ने रजत और महाराष्ट्र की प्रतिमा बालासाहेब ने कांस्य पदक जीता। सांसद धर्मबीर सिंह ने 80 वर्ष से अधिक आयु के तैराकों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि जज्बे के आगे उम्र की कोई सीमा नहीं होती। जिंदादिली से जीने वाला व्यक्ति हर उम्र में कुछ कर गुजरने का हौसला रखता है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की खेल नीति से खेलों को प्रोत्साहन मिल रहा है। हरियाणा तैराकी एसोसिएशन के महासचिव अनिल खत्री ने कहा कि प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए मास्टर्स तैराकों ने अपनी फिटनेस और खेल के प्रति समर्पण का शानदार परिचय दिया है। प्रतियोगिता के परिणामों से स्पष्ट है कि उम्र खेल के जुनून को रोक नहीं सकती। इस मौके पर संग्राम पदक विजेता महेंद्र पहलवान, हरियाणा तैराकी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रवि सिंगारी, सुनील खत्री, तैराकी कोच साई जाधव, पदमपाल, सुनील कादयान, अनिल खत्री उर्फ हनुमान, बलवान कादयान, सत्यनारायण शर्मा और एनआरआई अनिल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

चित्रकूट: आस्था के घाट फिर पानी में: मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ा, डूबीं घाटों की सीढ़ियां

12 Sep 2026

मंडी: जर्जर मकानों से पक्के आशियानों तक पहुंच रहे गरीब परिवार, सरकाघाट में 51 परिवारों को मिले डेढ़-डेढ़ लाख

12 Sep 2026

दीप प्रज्ज्वलित कर जनपद न्यायाधीश ने किया लोक अदालत का शुभारंभ, जानकारी देतीं सचिव ईशा त्रिपाठी

12 Sep 2026

पंचकूला में लगी लोक अदालत, चालान भरने के लिए लोगों की लाइनें लगी

12 Sep 2026

VIDEO: आधी रात दो मकानों में घुसे बदमाश, तीन राउंड फायरिंग से दहशत, रामवती के घर से जेवरात समेत सामान चोरी

12 Sep 2026
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में 17 सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर निशुल्क आंखों का जांच कैंप

12 Sep 2026

महिला से छिनैती करने वाला शातिर बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

12 Sep 2026
विज्ञापन

खाना खाकर निकले, फिर नहीं लौटे: फरीदाबाद में रात भर तलाश करता रहा परिवार, ट्रेन की चपेट से शख्स की मौत

12 Sep 2026

VIDEO: दवा लेने गए व्यापारी को सरेआम पीटा, 12 हजार रुपये छीनने का आरोप

12 Sep 2026

VIDEO: देखिये मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर का नजारा... फर्श पर इलाज, दावों का जनाजा

12 Sep 2026

VIDEO: मांट में तीन बन परिक्रमा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

12 Sep 2026

कुरुक्षेत्र में सफाई कर्मियों की हड़ताल में फंसा नया पेंच, ठेकेदारों ने पुराने कर्मियों को काम पर लेने से किया इंकार

12 Sep 2026

फतेहाबाद में डीएमसी ने खुद लगवाई बर्खास्त और सस्पेंड कर्मचारियों की हाजिरी, जिले में काम पर लौटे सफाई कर्मचारी

12 Sep 2026

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व पर फूलों से सजा हरिमंदिर साहिब

12 Sep 2026

जालंधर में पुलिस फायरिंग में डोनी बल गैंग से जुड़ा बदमाश गोली लगने से घायल

12 Sep 2026

गाजियाबाद: दिल्ली पब्लिक स्कूल में खेल वसंत उत्सव, कक्षा दो और तीन के छात्रों ने लिया प्रतियोगिता में भाग

12 Sep 2026

हमीरपुर: खैरी गो अभ्यारण्य की बदलेगी व्यवस्था, निजी संस्था संभालेगी 200 गोवंश

अमर उजाला शिक्षक सम्मान: छात्रों ने वोट कर चुने अपने पसंदीदा गुरु, शिक्षकों में आज खासा उत्साह

12 Sep 2026

Video: लखनऊ में आयुर्वेद में बीआईएस मानकों और ई-औषधि पोर्टल पर हुआ मंथन

12 Sep 2026

Video: लखनऊ में दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ

12 Sep 2026

फिरोजपुर में सारागढ़ी के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Video: अंबेडकरनगर में ओमप्रकाश का सपा पर निशाना, बोले- कारनामों को भूली नहीं जनता

12 Sep 2026

Video: अंबेडकरनगर में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

12 Sep 2026

कानपुर: भदई अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

12 Sep 2026

फरीदकोट में कई नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, जिला अध्यक्ष सन्नी बराड़ ने किया स्वागत

कानपुर: नवीन गंगा पुल और त्रिभुवनखेड़ा से जाजमऊ तक लगा घंटों जाम

12 Sep 2026

अमरोहा में युवक की हत्या, शरीर पर कई जगह चोट के निशान

12 Sep 2026

राजस्थान में फिर बदला मौसम, 29 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट! 15 सितंबर तक बरसात के आसार

12 Sep 2026

Video: भरवारा क्रॉसिंग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसी, एक घंटे प्रभावित रहा रेल संचालन

12 Sep 2026

कानपुर में एआई का महाकुंभ: सीएसजेएमयू में प्रदेशभर के संस्थानों ने प्रदर्शित किए अपने एआई स्टार्टअप्स

12 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed