Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Major road accident on Jind Road in Hansi; one youth on a motorcycle killed, another critically injured
{"_id":"6b0718ae1b4293533809b649","slug":"video-major-road-accident-on-jind-road-in-hansi-one-youth-on-a-motorcycle-killed-another-critically-injured-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में जींद रोड पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में जींद रोड पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
हांसी के नजदीक गगनखेड़ी के पास जींद रोड पर बाइक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों को हांसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां एक युवक की मौत होने की जानकारी सामने आई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ASI शमशेर सिंह ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना मिली थी। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। बाइक पर आशीष और अनुज नाम के दो युवक सवार थे। हादसा किस कारण हुआ, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।