Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Political battle erupts at the square... Board in Tau Devi Lal's name on Seva Jyoti's proposal, ISO raises demand

Hisar News: चौक पर छिड़ी सियासी जंग... सेवा ज्योति के प्रस्ताव पर ताऊ देवीलाल के नाम का बोर्ड, आईएसओ ने उठाई मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Political battle erupts at the square... Board in Tau Devi Lal's name on Seva Jyoti's proposal, ISO raises demand
हिसार के टाउन पार्क के सामने चौक का नाम ताऊ देवीलाल चौक करके बोर्ड लगाते आईएसओ कार्यकर्ता।
हिसार। टाउन पार्क के सामने चौक के नामकरण के लिए नगर निगम के प्रस्ताव और इनेलो की छात्र इकाई आमने-सामने आ गई हैं। नगर निगम हाउस की बैठक में जिस चौक का नाम सेवा ज्योति चौक रखने का प्रस्ताव पारित हुआ था रविवार को वहां आईएसओ ने ताऊ देवीलाल चौक का बोर्ड लगा दिया। इससे चौक के नाम को लेकर शहर की सियासत गरमा गई है।
विज्ञापन

आईएसओ ने बोर्ड हटाने की कोशिश होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इंडियन नेशनल लोकदल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (आईएसओ) के प्रदेशाध्यक्ष साहिलदीप कस्वां ने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचकर ताऊ देवीलाल चौक का बोर्ड लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल टाउन पार्क के सामने स्थित चौक का नाम उन्हीं के नाम पर होना चाहिए। यदि बोर्ड हटाने का प्रयास किया गया तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कोठी के सामने भी बोर्ड लगाया जाएगा। साथ ही ताऊ देवीलाल की विचारधारा को लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहिलदीप ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली थी कि सरकार इस स्थान पर किसी अन्य नाम से चौक बनाना चाहती है। ताऊ देवीलाल के सम्मान और उनकी स्मृति को बनाए रखने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है। उनका आरोप है कि सरकार ताऊ देवीलाल की स्मृतियों को उचित सम्मान देने के बजाय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रचार को अधिक महत्व दे रही है।
हाउस की बैठक में पास हुआ था सेवा ज्योति नाम
टाउन पार्क के सामने स्लिप रोड बनने के बाद यहां दो नए चौक बने हैं। 20 नवंबर को नगर निगम हाउस की बैठक में पार्षद राजेश अरोड़ा की मांग पर एक चौक का नाम महाराजा अरुट रखने का प्रस्ताव पारित हुआ था। दूसरे चौक का नाम सेवा ज्योति रखने पर भी मुहर लगाई गई थी।नगर निगम के मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि हाउस की बैठक में चौक का नाम सेवा ज्योति चौक रखा गया था। इनेलो या आईएसओ की ओर से नामकरण के लिए पहले उनसे संपर्क नहीं किया गया। अब मामला संज्ञान में आया है। इस दौरान आईएसओ जिलाध्यक्ष सुखविंदर मंगाली, नवीन पूनिया, प्रधान हर्ष बागड़ी, तेजस पूनिया, नलेश मंगाली, अमित काजल, संदीप सिहाग और यादविंदर राठौर मौजूद रहे।

--------
हमने हाउस की बैठक में इस चौक का नाम सेवा ज्योति चौक रखा है। इनेलो या आईएसओ की ओर से नामकरण के लिए पहले संपर्क नहीं किया गया। अब मामला संज्ञान में आया है। इस विषय पर चर्चा करेंगे। - प्रवीण पोपली, मेयर, नगर निगम हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed