Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nahan-main-market-garbage-cleanliness-ground-report

सिरमौर: नाहन के मुख्य बाजार में स्वच्छता के दावों की खुली पोल, दुकानों के सामने लगे कचरे के ढेर

Wed, 25 Nov 2026 04:53 PM IST
Subhash Chandra सुभाष चंद्र
Updated Wed, 25 Nov 2026 04:53 PM IST
nahan-main-market-garbage-cleanliness-ground-report
स्वच्छता के दावों के बीच जिला मुख्यालय नाहन के मुख्य बाजार में सफाई व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई है। बाजार खुल चुके थे, दुकानें सज चुकी थीं और ग्राहकों की आवाजाही भी शुरू हो गई थी, लेकिन सुबह 10:30 बजे तक सड़कों से कचरे के ढेर नहीं उठाए गए थे। बड़ा चौक, हिंदू आश्रम सहित शहर के अन्य बाजारों में जगह-जगह कूड़ा बिखरा पड़ा था। हालात ऐसे थे कि कुछ दुकानों के दरवाजों के ठीक सामने कचरे के ढेर लगे हुए थे। दुकानदारों और ग्राहकों को दुकान तक पहुंचने के लिए गंदगी के ऊपर से गुजरना पड़ रहा था। बाजार के बीचोंबीच पसरी गंदगी ने नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दुकानदारों का कहना है कि बाजार खुलने के बाद भी कूड़ा नहीं उठाया जाना रोजमर्रा की समस्या बनता जा रहा है। कई बार दिनभर कचरा सड़कों पर पड़ा रहता है, जिससे शहर की छवि भी प्रभावित हो रही है। दुकानदार मोहम्मद इकबाल शेख ने बताया कि बाजार खुलने के बाद भी कचरे के ढेर नहीं उठाए गए थे। सफाई कर्मियों का कहना था कि एक चक्कर लगाया जा चुका है और दूसरा चक्कर लगाया जाएगा। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि एक गाड़ी से समय पर कूड़ा नहीं उठ पा रहा है तो नगर परिषद को दूसरी गाड़ी भी लगानी चाहिए, ताकि बाजार में समय रहते सफाई हो सके। दुकानदार विनय ठाकुर ने कहा कि उनकी दुकान के दरवाजे के ठीक सामने कचरे का ढेर लगा हुआ था। ग्राहकों को उसी गंदगी के ऊपर से गुजरकर दुकान के भीतर आना पड़ रहा है। उन्होंने नगर परिषद से मांग की कि बाजार खुलने से पहले सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी न झेलनी पड़े। सब्जी विक्रेता सागर शेख ने सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि नगर परिषद की व्यवस्था कमजोर पड़ गई है। उनके अनुसार, दोपहर बाद तो बाजार में झाड़ू तक नहीं लगती, जबकि पहले इस समय भी सफाई होती थी। उन्होंने मांग की कि सुबह के साथ दोपहर बाद भी नियमित सफाई करवाई जाए, ताकि बाजार में गंदगी जमा न हो। जूते के विक्रेता गोपाल अग्रवाल ने कहा कि उनकी उम्र 45 वर्ष हो चुकी है, लेकिन शहर में सफाई व्यवस्था के इतने खराब हालात उन्होंने पहले कभी नहीं देखे। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि नाहन की हालत ऐसी हो गई है, मानो पूरा शहर कूड़े का ढेर बन गया हो। इसके लिए लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और खुले में कचरा फेंकने से बचना चाहिए। उन्होंने नगर परिषद से शहर में पहले की तरह डस्टबीन रखने की मांग भी उठाई। उधर, नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान ने कहा कि सफाई कर्मियों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं। शहर से प्रतिदिन 12 से 14 टन कचरा उठाने के लिए छह गाड़ियां लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि लोग घरेलू कचरे के साथ सड़कों पर पुराने बिस्तर और यहां तक कि मलबा भी फेंक रहे हैं। इससे शहर में कचरे की मात्रा कई गुना बढ़ रही है और सफाई व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। उपमा धीमान ने कहा कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद जल्द ही कठोर निर्णय लेने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

झंडूता से एम्स बिलासपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू, सुबह 9 बजे पहुंचेगी अस्पताल

25 Nov 2026

हिमाचल: छोटी काशी मंडी में देव दीपावली की धूम, ब्यास तट पर 2100 दीपों से जगमगाया डुगली घाट

25 Nov 2026

बस्ती: कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू-कुआनो के घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

25 Nov 2026

बस्ती: डॉ. कोटनीस की स्मृति में चीन से आए 18 सदस्यीय चिकित्सीय दल का दिल्ली में स्वागत

25 Nov 2026

बस्ती: मखौड़ाधाम के रामजानकी मंदिर में 5100 दीपों से मनाई गई देव दीपावली

25 Nov 2026
विज्ञापन

बस्ती: कार्तिक पूर्णिमा पर मालपुर वैष्णोपुर में लगा मेला, देर रात तक चली रामलीला

25 Nov 2026

VIDEO: आर्य समाज के 118वें वार्षिकोत्सव का ध्वजारोहण कर शुभारंभ

25 Nov 2026
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में उत्तर से आई सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, अगले 3 दिन और गिरेगा पारा

25 Nov 2026

जींद में कन्या गुरुकुल से 1.15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, 4 पर मामला दर्ज

25 Nov 2026

देवरिया: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

25 Nov 2026

देवरिया: यातायात माह चेकिंग अभियान में 149 वाहनों का चालान, दो सीज

25 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी-जगदंबिका पाल

25 Nov 2026

कुशीनगर: शादी समारोह के बीच घर के नाबदान में दिखा मगरमच्छ

25 Nov 2026

शाहजहांपुर: संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत, पेड़ पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

25 Nov 2026

लखीमपुर खीरी: सवा लाख दीपों से जगमगाया सेठ घाट, देव दीपावली पर आरती से गूंजा परिसर

25 Nov 2026

VIDEO: श्यामो मोड़ पर मौत बनकर आया ओवरलोड ट्रक, सात माह के बच्चे की गई जान; माता-पिता घायल

25 Nov 2026

देवरिया: चौपाल में जा रहीं राज्य महिला आयोग की सदस्य की कार ऑटो से टकराई, सिर में लगी चोट

25 Nov 2026

हरदोई: पारिवारिक विवाद में बेटे ने धारदार हथियार से वार कर ली पिता की जान

25 Nov 2026

महाराजगंज: आग से एक एकड़ काला नमक धान की फसल जलकर राख

25 Nov 2026

महराजगंज: गैस सिलेंडर में पानी होने का उपभोक्ता ने लगाया आरोप

25 Nov 2026

अकाली-भाजपा गठबंधन के एलान पर खन्ना में जश्न, ढोल की थाप पर थिरके नेता और कार्यकर्ता

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

25 Nov 2026

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर आतिशबाजी और चहल-पहल, धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में गुरुद्वारों में दिखी रौनक

25 Nov 2026

उज्जैन: बाबा महाकाल का गणेश स्वरूप में हुआ शृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु,पीएम मोदी के भाई ने किए दर्शन

25 Nov 2026

VIDEO: मामी से संबंधों के विवाद में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में मामा पर गंभीर आरोप।

25 Nov 2026

VIDEO: गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा गुरु का ताल भव्य आतिशबाजी का नजारा देखने को मिला।

25 Nov 2026

VIDEO: सड़क हादसे में पूर्व सैनिक और पत्नी की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

25 Nov 2026

VIDEO: सकीट ब्लॉक क्षेत्र केग्राम राजपुरा में खेती की सिंचाई के लिए लगा ट्रांसफार्मर करीब 15 दिन से खराब पड़ा है।

25 Nov 2026

VIDEO: डीएपी खाद के बाद अब यूरिया खाद के लिए बड़ी संख्या में किसान सुबह से ही पहुंच गए।

25 Nov 2026

VIDEO: महिलाकर्मी से छेड़छाड़ के मामले में चिकित्सा अधीक्षक पर प्राथमिकी दर्ज, पद से हटाया।

25 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed