फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Instead of taking responsibility for the defeat, the Congress blames EVMs and the Election Commission: Dhankhar

हार की जिम्मेदारी लेने के बजाय EVM और चुनाव आयोग पर आरोप लगाती है कांग्रेस: धनखड़

Sun, 11 Oct 2026 08:28 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sun, 11 Oct 2026 08:28 PM IST
Instead of taking responsibility for the defeat, the Congress blames EVMs and the Election Commission: Dhankhar
हांसी।भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस पर चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेने के बजाय बहाने बनाने का आरोप लगाया है। हांसी पहुंचे धनखड़ ने दिल्ली में जारी विरोध प्रदर्शन और विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कहा कि कांग्रेस कभी ईवीएम तो कभी चुनाव आयोग पर सवाल उठाती है। जब तक कांग्रेस अपनी हार की जिम्मेदारी नहीं लेगी, तब तक उसकी नीतियों, गतिविधियों और कार्यक्रमों में सुधार नहीं हो सकता। धनखड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की मंशा SIR प्रक्रिया के दौरान ऐसे वोटों को मतदाता सूची में बनाए रखने की थी, जिनकी वैधता पर सवाल हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण जरूरी है और SIR के माध्यम से मृत व्यक्तियों के नाम, दोहरी प्रविष्टियों तथा अलग-अलग स्थानों पर दर्ज मतदाताओं के नामों की जांच की जाती है। उन्होंने दावा किया कि इस प्रक्रिया से मतदाता सूची साफ हुई है और कांग्रेस के विरोध को देश में व्यापक समर्थन नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस को चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर आपत्ति है, तो उसे संवैधानिक और संसदीय प्रक्रियाओं के माध्यम से अपनी बात रखनी चाहिए। धनखड़ ने कहा कि चुनाव आयोग पर सवाल उठाने के लिए महाभियोग जैसी संवैधानिक प्रक्रिया का रास्ता है, इसलिए सड़क पर उतरकर विरोध करने की जरूरत नहीं है। धनखड़ ने कांग्रेस पर राजनीतिक असफलताओं का ठीकरा दूसरे संस्थानों पर फोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत के लोग अपनी संवैधानिक संस्थाओं, सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग पर भरोसा करते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के व्यवहार को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि सार्वजनिक जीवन में मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। धान खरीद को लेकर पूछे गए सवाल पर ओमप्रकाश धनखड़ ने हरियाणा सरकार की नीतियों का बचाव किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा राज्य है, जहां किसानों की फसलों की खरीद और भावांतर भरपाई की व्यवस्था की गई है। उनके अनुसार, जब वे मंत्री थे, तब 14 फसलों की सरकारी खरीद शुरू करवाई गई थी, जबकि अब 24 फसलों की खरीद की जा रही है। धनखड़ ने कहा कि खरीद प्रक्रिया में किसानों को कई बार इंतजार करना पड़ सकता है। किसी किसान की बारी पांच या दस दिन बाद आ सकती है और व्यावहारिक कठिनाइयां भी हो सकती हैं, लेकिन इसके बावजूद हरियाणा की खरीद व्यवस्था देश में सबसे बेहतर है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार किसानों की फसलों की खरीद के लिए काम कर रही है। हरियाणा में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाओं और विपक्ष की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को डमी मुख्यमंत्री बताए जाने के आरोपों पर धनखड़ ने इन अटकलों को खारिज करने वाला जवाब दिया। मुख्यमंत्री बनने की उनकी अपनी कथित इच्छा को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, मैं विधायक ही नहीं हूं, तो मुख्यमंत्री कैसे बनूंगा? धनखड़ ने नायब सिंह सैनी की तारीफ करते हुए कहा कि वे शानदार काम कर रहे हैं और देश के बेहतरीन मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मुस्कुराते हुए काम करते हैं और प्रदेश को अच्छा नेतृत्व मिला है। वहीं बादली से कांग्रेस विधायक की ओर से विकास कार्यों में सरकार पर भेदभाव करने के आरोपों के संबंध में पूछे जाने पर धनखड़ ने कहा, "उसकी बात वहां कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

रामपुर में किसान सभा का 17वां राज्य सम्मेलन कल से, सिंघा बोले- कमजोर हो रही लोकतांत्रिक व्यवस्था

11 Oct 2026

देहरादून में हादसे में बिलासपुर के सीआरपीएफ जवान बलवंत सिंह ठाकुर की मौत, 8 माह की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

11 Oct 2026

बादली में स्पीड ब्रेकर ठीक करवाने पहुंचे ग्रामीण, अधिकारियों से मिला सिर्फ फोन नंबर

फतेहाबाद में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए जुटाया 35 यूनिट रक्त, शिविर में लोगों ने किया दान

11 Oct 2026

झज्जर में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने विजेता खिलाड़ी अमन सहरावत को किया सम्मानित

विज्ञापन

शिमला के रित्विक सेक्टू बने ‘ब्रेन ऑफ हिमाचल-2026’ के ओवरऑल विजेता, इनाम में मिली नई कार

11 Oct 2026

हांसी मंडी में चार दिन से पीआर धान की सरकारी खरीद ठप, किसान परेशान

11 Oct 2026
विज्ञापन

बिलासपुर: बारिश भी नहीं डिगा पाई श्रद्धालुओं की आस्था, बडोल माता मंदिर में पहले नवरात्र पर 2 हजार ने किए दर्शन

11 Oct 2026

अयोध्या के रुदौली में संविदा कर्मियों की हड़ताल से प्रभावित हुआ आरोग्य मेला

11 Oct 2026

दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर क्या है माहौल? सीजेपी के आंदोलन और पुलिस की कार्रवाई पर लोगों ने रखी अपनी राय

11 Oct 2026

अभिजीत दीपके की हिरासत के वक्त फ्लाइट में थे सुबोध, अमर उजाला से खास बातचीत में बताई अपनी राय

11 Oct 2026

फतेहाबाद के टोहाना में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती, राम भवन में होगा कार्यक्रम

11 Oct 2026

कुल्लू: मनाली में पहली हिमालयन मैराथन का रोमांच, 700 धावकों ने लगाई दौड़; एसपी अभिषेक शेखर भी दौड़े 10 किमी

11 Oct 2026

बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, मोगा मंडी में खुले में पड़ी खरीदी गई धान की फसल; पुख्ता इंतजाम नहीं, दोबारा बारिश से भारी नुकसान का डर

बहराइच में सरयू में डूबे बालक का तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, परिजनों ने मार्ग जाम कर किया प्रदर्शन

11 Oct 2026

दिल्ली: जंतर-मंतर से तीन किलोमीटर दूर शंकर रोड सर्कल पर कड़ी सुरक्षा, जांच के बाद ही मिल रही आगे जाने की अनुमति

11 Oct 2026

हिरासत में कई प्रदर्शनकारी, पुलिस ने दर्ज कीं 22 एफआईआर

11 Oct 2026

एमपी: मुरैना में मकान से 45 पेटी अवैध शराब बरामद, कीमत दो लाख रुपये; मुख्य आरोपी फरार

11 Oct 2026

बारिश से बचाव के लिए हावड़ा रोड दाना मंडी में तिरपाल से ढकी धान की फसल

11 Oct 2026

अंबाला के मोहड़ा अनाज मंडी में बारिश से भीगा धान, व्यवस्थाओं की खुली पोल

11 Oct 2026

हरिद्वार: मिस्सरपुर में शिव मंदिर की दीवार तोड़कर अंदर घुसा ट्रैक्टर

11 Oct 2026

अभिनेत्री कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- बहुत ही पावन भूमि है अयोध्या

11 Oct 2026

सिरमौर: हिमाचल परिवहन के पेंशनरों का सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा, लंबित देयकों पर आंदोलन की चेतावनी

11 Oct 2026

ग्रेटर नोएडा: रंगदारी नहीं देने पर बर्फ विक्रेता भाइयों से मारपीट, दो हजार रुपये लूटे

11 Oct 2026

गुरुग्राम: नवरात्रि के पहले दिन शीतला माता मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, 24 घंटे खुले रहेंगे मंदिर के द्वार

11 Oct 2026

हिसार एचएयू में 21 महीने बाद खुला एग्री टूरिज्म सेंटर का ताला, देखने के लिए जेब ढीली करनी होगी; प्रवेश के लिए कर्मियों को भी लेना होगा टिकट

11 Oct 2026

गुरुग्राम: पराली और कचरा जलाया तो होगी कार्रवाई, किसानों को बताए विकल्प

11 Oct 2026

दिल्ली प्रदर्शन पर सीएम रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, प्रदर्शनकारियों को बताया 'दुष्ट और पापी'

11 Oct 2026

बागपत: दिन निकलते ही पीटकर युवक की हत्या, खेत में पड़ा मिला शव

11 Oct 2026

सोलन में जया किशोरी ने किया वर्मा संस ज्वेलर्स के नए शोरूम का उद्घाटन, रुद्राणी कलेक्शन की सराहना

11 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed