Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Tohana: Water tanker overturns after collision with truck; scooter rider and tractor driver injured.
{"_id":"6aba93a3476c25490b071a9b","slug":"video-tohana-water-tanker-overturns-after-collision-with-truck-scooter-rider-and-tractor-driver-injured-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना: ट्रक की टक्कर से पलटा पानी का टैंकर, स्कूटी चालक व ट्रैक्टर चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना: ट्रक की टक्कर से पलटा पानी का टैंकर, स्कूटी चालक व ट्रैक्टर चालक घायल
टोहाना। उपमंडल के गांव कन्हड़ी के पास सोमवार को ट्रक की टक्कर से पानी का टैंकर पलट गया, वहीं चपेट में आने से स्कूटी चालक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और वाहनों को सड़क किनारे करवाकर जाम खुलवाया। पुलिस कर्मी जितेंद्र सिंह ने बताया कि हादसा गांव कन्हड़ी बस स्टैंड के पास हुआ। एक आयशर ट्रक, जिसमें लोहे की पाइपें लदी हुई थीं, हिसार की तरफ से टोहाना की ओर आ रहा था। उसी दौरान गांव लोहाखेड़ा की तरफ से एक ट्रैक्टर पानी का टैंकर लेकर आ रहा था। दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे ट्रैक्टर के साथ जुड़ा पानी का टैंकर सड़क पर पलट गया। इसी दौरान टोहाना की ओर से आ रहे गांव कन्हड़ी निवासी विक्रम (45) की इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी भी हादसे की चपेट में आ गई। टक्कर होते ही स्कूटी चालक कूद गया, जिससे उसे मामूली चोटें आईं। ट्रैक्टर चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद आयशर गाड़ी का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर यातायात सुचारू कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।