फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The very drains meant for rainwater drainage were left incomplete

Fatehabad News: बारिश के पानी निकासी के लिए बनने वाले नाले ही अधूरे छोड़ दिए

Mon, 28 Sep 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 28 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
The very drains meant for rainwater drainage were left incomplete
ढाणी सांचला रोड पर अधूरा नाला। स्रोत जागरूक पाठक
भूना। शहर में बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए करीब दो करोड़ रुपये से विभिन्न स्थानों पर बनाए गए नालों के निर्माण कार्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। शहरवासियों का आरोप है कि कई जगह नालों का निर्माण अधूरा पड़ा है और कुछ नाले निर्माण के बाद ही क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके बावजूद ठेकेदारों द्वारा नगर पालिका में बिल जमा करवाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

ढाणी सांचला रोड पर करीब 50 लाख रुपए की लागत से दो नालों का निर्माण करवाया गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों नालों को आपस में जोड़ा ही नहीं गया, जिससे बरसाती पानी की निकासी का पूरा सिस्टम प्रभावी नहीं हो पा रहा है। लोगों का कहना है कि नालों के निर्माण के दौरान ही गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए थे, लेकिन अब कई स्थानों पर नाले टूटे हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


राजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, रामकुमार, सुरेश कुमार और बलजीत सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि टेंडर के एस्टीमेट में नालों के ऊपर आरसीसी स्लैब का प्रावधान है लेकिन ये नहीं डाले गए। खुले नालों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। लोगों ने आरोप लगाया कि अधूरे काम के बावजूद बिल भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन से पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच करवाने और गुणवत्ता की जांच के बाद ही भुगतान करने की मांग की है। वार्ड 15 की पार्षद सुमन शर्मा ने अधिकारियों को लिखित में शिकायत देकर ठेकेदार की नाले निर्माण का भुगतान नहीं करने की मांग की है। पार्षद ने बताया की नालों का लेवल ठीक नहीं और इन्हें आपस में जोड़ा भी नहीं गया है।

---------

बिना लिखित शिकायत भी जांच करवाएंगे
नगर पालिका सचिव दीपक कुमार ने बताया कि उनके पास इस संबंध में अभी कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। इसके बावजूद नालों का मौके पर निरीक्षण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं होगा तब तक संबंधित ठेकेदारों के बिल का भुगतान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed