फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rice millers will proceed with new registration only after their demands are met

Fatehabad News: मांगें मंजूर होने के बाद ही राइस मिलर कराएंगे नया पंजीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Rice millers will proceed with new registration only after their demands are met
बैठक के दौरान राइस मिलर एसोसिएशन के पदाधिकारी, स्त्रोत स्वयं
रतिया। किसान रेस्ट हाउस में हुई राइस मिलर एसोसिएशन की बैठक में लंबित मांगें पूरी होने तक नया रजिस्ट्रेशन नहीं कराने और सरकारी एजेंसियों से समझौता नहीं करने का निर्णय लिया गया। बैठक में आगामी धान सीजन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन प्रधान मोनू जिंदल और रमेश गर्ग ने की। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के राइस मिलरों ने भाग लिया। मिलरों ने सरकार की नीतियों पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा नीतियों से राइस मिलिंग उद्योग घाटे का सौदा बनता जा रहा है।
विज्ञापन

जिला मिलिंग कमेटी सदस्य संजू जिंदल ने कहा कि मांगें स्वीकार होने पर धान सीजन में कोई सेलर मालिक लूज ट्रॉली से धान नहीं लेगा। एजेंसी की निर्धारित व्यवस्था के अनुसार राइस मिलरों को समान मात्रा में धान आवंटित किया जाएगा। मिलर अपने स्तर पर मंडी से धान नहीं खरीदेंगे। धान एजेंसी की प्रक्रिया के अनुसार सेलरों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के निर्णय के विपरीत लूज ट्रॉली से धान लेने वाले सेलर के मामले में एसोसिएशन प्रशासन की कार्रवाई में सहयोग करेगी। बजरंग गर्ग ने कहा कि राइस मिलिंग उद्योग से सैकड़ों परिवारों की आजीविका जुड़ी है। सरकार को लंबित मांगों का समाधान करना चाहिए। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन गर्ग काका, राजू करंडी, संदीप गोयल, ओमप्रकाश, बंटी, रिंकू कुमार, राजेश गर्ग, रवि जिंदल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed