फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   63 percent of the crop survey work in the district remains incomplete

Fatehabad News: जिले में फसल गिरदावरी का 63 फीसदी काम अब भी अधूरा

Mon, 28 Sep 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 28 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
63 percent of the crop survey work in the district remains incomplete
खेतों में जाकर किसान के साथ गिरदावरी का काम करता पटवारी। स्रोत राजस्व विभाग
फतेहाबाद जिले में फसल गिरदावरी का काम निर्धारित समय के बावजूद काफी पीछे चल रहा है। जिले में अब तक करीब 36 फीसदी गिरदावरी ही पूरी हो पाई है, जबकि करीब 63 फीसदी काम अभी अधूरा है।
विज्ञापन

गिरदावरी में देरी का मुख्य कारण पटवारियों की कमी और तकनीकी खामियां बताई जा रही हैं। इसका असर किसानों से जुड़े राजस्व कार्यों पर भी पड़ रहा है। जिला राजस्व लेखाकार गिरधारी ने बताया कि जिले में कुल 1,11,076.66 एकड़ क्षेत्र की गिरदावरी की जानी थी। इनमें से अब तक 2,40,892.65 एकड़ क्षेत्र की गिरदावरी पूरी होने तथा 70,184.012 एकड़ क्षेत्र की गिरदावरी लंबित हैं।
विज्ञापन

लंबित कार्य करीब 36.81 फीसदी बताया गया है। आंकड़ों में कुल क्षेत्रफल और पूर्ण क्षेत्रफल के बीच अंतर होने के कारण विभागीय स्तर पर भी आंकड़ों के मिलान की जरूरत दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

भट्टूकलां सबसे कम तो टोहाना 57 फीसदी गिरदावरी
सबसे कम प्रगति भट्टूकलां क्षेत्र में बताई जा रही है। यहां अभी तक महज 22 फीसदी गिरदावरी का काम पूरा हो पाया है। ऐसे में शेष कार्य को निर्धारित समय में पूरा करना विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। जिले में गिरदावरी का कार्य 120 पटवारियों के पदों के माध्यम से किया जाना है, लेकिन पटवारियों की कमी के कारण मौजूदा कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार है।


----

तकनीकी खराबी से हो रही देरी
इसके अलावा ऑनलाइन गिरदावरी प्रक्रिया के दौरान तकनीकी दिक्कतें भी सामने आ रही हैं। मोबाइल फोन एप और ऑनलाइन रिकॉर्ड से संबंधित समस्याओं के कारण मौके पर फसल का विवरण दर्ज करने में समय लग रहा है। अधिकारियों के सामने अब लंबित गिरदावरी को तेजी से पूरा करने की चुनौती है। किसानों के लिए फसल का सही रिकॉर्ड दर्ज होना महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी आधार पर कई राजस्व और कृषि संबंधी प्रक्रियाएं आगे बढ़ती हैं। विभाग द्वारा शेष कार्य में तेजी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
----
तहसील-कुल क्षेत्रफल-(एकड़) सत्यापित क्षेत्रफल- (एकड़)लंबित क्षेत्रफल-सत्यापित प्रतिशत
भट्टू कलां-28,001.19 -6,205.625 -21,795.565-22.16
भूना-15,983.904-6,857.75-9,126.154-42.90

फतेहाबाद- 35,905.617-13,717.544-22,188.073-38.20
जाखल-1,903.214-977.631-925.583-51.37
कुलां- 3,498.035-2,099.3-1,398.735-60.01

रतिया-17,168.329-6,108.4-11,059.929-35.58

टोहाना-8,616.373-4,926.4-3,689.973-57.17

कुल योग1,11,076.662-40,892.65-70,184.012-36.81
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed