{"_id":"68518351b89bd9ddb9024ec9","slug":"video-three-accused-arrested-for-snatching-cash-by-attacking-with-ice-breaking-needle-2025-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: बर्फ तोड़ने वाले सूए से हमला कर नकदी छीनने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: बर्फ तोड़ने वाले सूए से हमला कर नकदी छीनने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
रतिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ी नहर के पास एक युवक से बर्फ तोड़ने वाले सूए से हमला कर
तीन हजार रुपये की नकदी लूटने वाले तीन स्नैचरों को काबू कर लिया गया है। काबू किए गए आरोपियों की पहचान साहिल उर्फ सागर पुत्र कृष्ण चंद, नंदू पुत्र उदयभान व अक्षय उर्फ गप्पड़ पुत्र राकेश सभी निवासी शिमलापुरी, रतिया के रुप मे हुई है।
आरोपियों ने शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह, निवासी रत्ताखेड़ा, का रास्ता रोककर पहले उस पर बर्फ तोड़ने वाले सूए से हमला किया और उसे घायल कर तीन हजार रुपये की नकदी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।