Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
In Tohana, the administration removed approximately 500 tonnes of garbage using 15 tractor-trolleys.
{"_id":"6a8bc15f1d9e5521d6052a36","slug":"video-in-tohana-the-administration-removed-approximately-500-tonnes-of-garbage-using-15-tractor-trolleys-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में प्रशासन ने 15 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से उठाया लगभग 500 टन कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में प्रशासन ने 15 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से उठाया लगभग 500 टन कचरा
टोहाना में करीब 18 दिनों से जारी हड़ताल और कचरा संकट के बीच बीती देर रात नगर परिषद और प्रशासनिक टीम ने भारी पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला। प्रशासन ने रात करीब 1 बजे से सुबह 4:30 बजे तक विशेष सफाई अभियान चलाकर पूरे शहर को कचरा मुक्त कराया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया जिसमें महिला कर्मचारी भी शामिल रही।
प्रशासनिक टीमों ने अभियान के तहत शहर के मुख्य मार्गों और बाजारों की सफाई की
रेलवे रोड, चंडीगढ़ रोड, और रतिया रोड, पुरानी सब्जी मंडी और आसपास के प्रमुख बाजार, केवल डांगरा रोड स्थित पुराने बस स्टैंड, शहर थाने की तरफ जाने वाला रोड और आईजी कॉलेज के पास का हिस्सा शेष रहा, जिसे जल्द साफ करने की बात कही गई है।
कार्रवाई के दौरान एसडीएम आकाश शर्मा, नैन तहसीलदार अनिल शर्मा, मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग, ईओ दीपक कुमार, सचिव मनीष और सदर थाना और शहर थाना पुलिस समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए रात में कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस हिरासत में भी लिया गया, जिन्हें सुबह 4:30 बजे छोड़ दिया गया।
सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए डोर टू डोर कचरा उठाने का काम करने वाले ठेकेदार की मैनपावर, 15 ट्रैक्टर-ट्रालियां और जेसीबी मशीनें लगाई गईं। अधिकारियों के अनुसार, औसतन 35 टन प्रतिदिन के हिसाब से करीब 15 दिनों का रुका हुआ 500 टन से अधिक कचरा रातभर में उठाकर डंपिंग ग्राउंड भिजवाया गया।
नगर पालिका अधिकारियों का कहना है कि शहर की स्वच्छता और आमजन की सुविधा प्राथमिकता है, और शेष बचे हिस्सों से भी जल्द कचरा उठा लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।