{"_id":"6a8c110e571c009c250912fe","slug":"dispute-over-garbage-collection-turns-into-protest-in-mathura-2026-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मी से उलझना पड़ा भारी: फौजी के घर के बाहर पटका इतना कूड़ा, दुर्गंध से हुआ बुरा हाल; VIDEO आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाईकर्मी से उलझना पड़ा भारी: फौजी के घर के बाहर पटका इतना कूड़ा, दुर्गंध से हुआ बुरा हाल; VIDEO आया सामने
Mon, 24 Aug 2026 03:08 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 24 Aug 2026 03:08 PM IST
सार
मथुरा के कृष्ण धाम कॉलोनी में कूड़ा उठाने को लेकर सफाई कर्मियों और स्थानीय निवासी के बीच विवाद हो गया। गुस्साए सफाई कर्मियों ने कूड़े से भरी गाड़ी मकान के बाहर खाली कर दी, जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
फाैजी के घर के बाहर फेंका कचरा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के औरंगाबाद क्षेत्र के कृष्ण धाम कॉलोनी में सोमवार कूड़ा उठाने को लेकर सफाई कर्मियों और स्थानीय निवासी फौजी सुरेंद्र में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए सफाई कर्मी कूड़ी से भरी गाड़ी को मकान मालिक के बाहर ही खाली कर दी। इससे कॉलोनी में हंगामा होने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और कूड़े के ढेर को वहां हटवाया।
विज्ञापन
सफाईकर्मियों ने पुलिस अधिकारियों के सामने नाराजगी जताते हुए सुरेंद्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान उनके साथ अभद्रता या मारपीट की घटनाएं किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी। उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की और जयभीम के नारे लगाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।