{"_id":"6a8c1270174f39f72c0f9571","slug":"video-tohana-urban-ayushman-arogya-mandir-inaugurated-20000-people-to-benefit-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ, 20 हजार लोगों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ, 20 हजार लोगों को मिलेगा लाभ
टोहाना। वार्ड नंबर 20, सुंदर नगर में शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ हो गया है। भाजपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर बराला ने कहा कि यह केंद्र नेशनल हेल्थ मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू किया गया है। केंद्र के माध्यम से सुंदर नगर और आसपास के क्षेत्र की लगभग 20 हजार की आबादी को उनके घर के नजदीक ही चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।
बराला ने कहा कि हरियाणा और केंद्र सरकार का प्रयास है कि अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बाहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र की मांग थी। इस केंद्र के शुरू होने से गरीब परिवारों, बुजुर्गों और मातृशक्ति को बड़ी सौगात मिली है, जो इलाज के लिए दूर नहीं जा सकते।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार काम कर रही है। आयुष्मान आरोग्य केंद्रों से आमजन को प्राथमिक उपचार, जांच और दवाइयां आसानी से उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में वार्ड 20 से पार्षद फुलो देवी, भाजपा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।