{"_id":"6a8c15850320454e4b0dd8df","slug":"video-consensus-reached-on-13-out-of-14-demands-of-sanitation-workers-cabinet-minister-krishan-bedi-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों की 14 में से 13 मांगों पर बनी सहमति : कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों की 14 में से 13 मांगों पर बनी सहमति : कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी
फतेहाबाद। हरियाणा के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय सेवा मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर पूरी तरह गंभीर है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से जुड़े 14 मामलों में से 13 पर सहमति बन चुकी है, जबकि एक मामले में कुछ कानूनी एवं तकनीकी पेच हैं। इस मामले में उनकी मुख्यमंत्री से बातचीत भी हुई है, मुख्यमंत्री इस मामले में गंभीर है और कर्मचारियों की मांग पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री आधिकारिक प्रवास पर है। उनके प्रवास से वापस लौटने के बाद संबंधित अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर नियमानुसार समाधान का प्रयास किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने ग्रिवेंस मीटिंग के बाद संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि सरकार का स्पष्ट उद्देश्य कर्मचारियों की जायज समस्याओं का समाधान बातचीत और सकारात्मक संवाद के माध्यम से करना है। इसी दिशा में अधिकांश मांगों पर सहमति बनाई जा चुकी है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से अपील की कि वे प्रशासन के साथ किसी प्रकार का टकराव न करें और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखें। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं को समझती है और उनकी जायज मांगों के प्रति संवेदनशील है। अधिकांश मामलों का समाधान हो चुका है, जबकि शेष एक मामले में कानूनी एवं तकनीकी प्रक्रिया पूरी की जानी है। कृष्ण बेदी ने सफाई कर्मचारियों से पुन: आग्रह किया कि वे सरकार पर विश्वास रखें, हड़ताल समाप्त कर अपने कार्य पर लौटें और बातचीत के माध्यम से समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।