{"_id":"6a8c12a23054ce5c8a0eb0ed","slug":"video-man-ends-life-by-jumping-in-front-of-train-in-tohana-was-suffering-from-mental-distress-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना ट्रेन के नीचे आकर व्यक्ति ने दी जान, मानसिक परेशानी से था ग्रसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना ट्रेन के नीचे आकर व्यक्ति ने दी जान, मानसिक परेशानी से था ग्रसित
टोहाना। शहर के रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। घटना 24 तारीख की दोपहर करीब 12:05 बजे की है। मृतक की पहचान तिलक नगर निवासी 55 वर्षीय पूर्ण चंद के रूप में हुई है।
मामले की जानकारी देते हुए रेलवे पुलिस इंचार्ज नरेश कुमार ने बताया कि मृतक 23 तारीख की सुबह हिसार में अपने बेटे राजकुमार के पास आया था। शाम को करीब 6 बजे वह टोहाना में रह रहे अपने दूसरे बेटे सतबीर के घर पहुंचा। चाय पीने के बाद वह बिना बताए घर से निकल गया।
रायपुरानी की तरफ से आ रही ट्रेन की पिछली तरफ से वह नीचे घुस गया और अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ समय से दिमागी परेशानी से जूझ रहा था।
सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल टोहाना के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो लड़के और एक लड़की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।