फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   teacher fake transfer order ajmer to hanumangarh fraud exposed fir news in hindi

गजब धांधली है: शिक्षिका ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर खुद को कराया कार्यमुक्त, निलंबन के बाद प्राथमिकी दर्ज

Mon, 24 Aug 2026 04:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 24 Aug 2026 04:12 PM IST
सार

अजमेर में शिक्षिका सुमन देवी ने फर्जी प्रतिनियुक्ति आदेश के जरिए खुद को हनुमानगढ़ के विद्यालय में कार्यमुक्त कराया। जांच में आदेश फर्जी मिलने पर उन्हें निलंबित किया गया। प्रधानाचार्य की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
teacher fake transfer order ajmer to hanumangarh fraud exposed fir news in hindi
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर के गंज थाने में सरकारी महिला शिक्षिका के खिलाफ फर्जी प्रतिनियुक्ति आदेश के जरिए खुद को कार्यमुक्त कराने का मामला दर्ज किया गया है। शिक्षिका ने अजमेर के विद्यालय से हनुमानगढ़ जिले के एक विद्यालय में खुद को कार्यमुक्त करवा लिया था। जांच में आदेश फर्जी पाए जाने के बाद प्रशासन ने तीन दिन पहले शिक्षिका को निलंबित कर दिया। अजयसर विद्यालय के प्रधानाचार्य की रिपोर्ट पर पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ऑफलाइन कराया कार्यमुक्त
अजयसर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय कुमार जैन ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि महिला शिक्षिका सुमन देवी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रेल की डांग मीठा बेरा में कार्यरत हैं। सुमन देवी ने 19 अगस्त को दोपहर 12:15 बजे प्रारंभिक शिक्षा निदेशक, बीकानेर के नाम से जारी एक आदेश प्रस्तुत किया था।

विज्ञापन

आदेश में लिखा था कि चुनाव आचार संहिता लागू होने वाली है। ऐसे में शैक्षणिक कार्य व्यवस्था के लिए शिक्षिका को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाणी बेरवाल, भादरा (हनुमानगढ़) में लगाया जाता है। साथ ही कार्मिक को ऑफलाइन कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए थे। प्रधानाचार्य ने आदेश को सही मानते हुए 19 अगस्त को ही विद्यालय समय समाप्त होने के बाद शिक्षिका को ऑफलाइन कार्यमुक्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: खराब मौसम के कारण दिल्ली से 12 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, जानें 26 अगस्त तक का हाल

जांच में फर्जी निकला आदेश
बाद में विभागीय स्तर पर आदेश की जांच की गई तो वह पूरी तरह फर्जी पाया गया। फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद प्रारंभिक शिक्षा के जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) ने शिक्षिका सुमन देवी को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, भिनाय निर्धारित किया गया है। प्रधानाचार्य की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी तरह के फर्जी प्रतिनियुक्ति आदेश के मामले में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नाहरपुरा (मायापुर) के लेवल-1 शिक्षक श्यामलाल ताड़ा को भी निलंबित किया गया है। उनके खिलाफ मांगलियावास थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed