{"_id":"6a8bc20f77595e5a550aea6e","slug":"video-garbage-was-removed-from-ratiya-at-midnight-in-the-presence-of-a-heavy-police-force-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"रतिया में आधी रात को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उठाया गया कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतिया में आधी रात को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उठाया गया कूड़ा
रतिया में बीते कई दिनों से लगे कचरे के ढेरों को हटाने के लिए प्रशासन ने रविवार देर रात करीब 2 बजे भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कार्रवाई का विरोध कर रहे 28 सफाई कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिसके बाद कचरा उठाने का काम पूरा किया गया। नगर पालिका में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी देर रात कार्रवाई की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन व सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के आगे आकर काम रोकने का प्रयास किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने मौके से विरोध कर रहे 18 महिला और 10 पुरुष कर्मचारियों सहित कुल 28 सफाई कर्मियों को हिरासत में लेकर सिटी थाना पहुंचाया कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर 300 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था, जिनमें बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। प्रशासन ने रविवार शाम से ही कचरा उठवाने की तैयारी शुरू कर दी थी और रात 9 बजे तक पूरी रणनीति तैयार थी, हालांकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए वास्तविक कार्रवाई देर रात 2 बजे अमल में लाई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।