Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
The Congress will launch a ‘Save Votes, Save the Nation’ (Vote Bachao-Desh Bachao) *chaupal* (community meeting) campaign in opposition to the SIR.
{"_id":"6aedd8996f3ce46a480b62a1","slug":"video-the-congress-will-launch-a-save-votes-save-the-nation-vote-bachao-desh-bachao-chaupal-community-meeting-campaign-in-opposition-to-the-sir-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसआईआर के विरोध में कांग्रेस चलाएगी ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ चौपाल अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर के विरोध में कांग्रेस चलाएगी ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ चौपाल अभियान
फतेहाबाद। प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के विरोध में कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ चौपाल अभियान शुरू करने की तैयारी की है। अभियान के तीसरे चरण के तहत 25 नवंबर तक प्रदेशभर में गांव-गांव चौपाल लगाकर लोगों को मतदाता सूची और उनके मतदान के अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
अभियान के प्रभारी एवं विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि लोकतंत्र बचाने की आवाज गांव-गांव, गली-गली और बूथ स्तर तक पहुंचाई जाएगी। कांग्रेस के बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) मतदाता सूचियों की जांच करेंगे और लोगों को वोट से जुड़े अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे। पार्टी नेता गांवों में जाकर चौपालों के माध्यम से एसआईआर को लेकर अपनी आपत्तियां और चिंताएं लोगों के सामने रखेंगे। केहरवाला ने आरोप लगाया कि सरकार को जवाब देना चाहिए कि बाहरी लोग देश में कैसे रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर भाजपा को घेरने के साथ मतदाता सूची की पारदर्शिता का सवाल उठाएगी। उन्होंने प्रदेश की आर्थिक स्थिति का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आमजन परेशान है। मंडियों में किसानों का धान नहीं बिक रहा और व्यापारी वर्ग भी संकट से गुजर रहा है। ऐसे में कांग्रेस लोकतंत्र और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। पार्टी का दावा है कि चौपालों के जरिए अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाया जाएगा। इस मौके पर फतेहाबाद विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद शर्मा समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।