{"_id":"6af204f27141f369810fb287","slug":"farmers-protest-continues-over-demands-for-hail-damage-compensation-and-canal-water-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-164345-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ओलावृष्टि मुआवजे और नहरी पानी की मांग पर किसानों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ओलावृष्टि मुआवजे और नहरी पानी की मांग पर किसानों का धरना जारी
Mon, 09 Nov 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। डीसी कार्यालय के बाहर धरना देते किसान।
फतेहाबाद। ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का एक लाख रुपये प्रति एकड़ मुआवजा और नहरी पानी की समस्या का स्थायी समाधान मांगते हुए किसानों ने सोमवार को भी डीसी कार्यालय के बाहर धरना जारी रखा। किसानों ने जिला उपायुक्त के तबादले की मांग भी उठाई।
पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के जिला प्रधान ओमप्रकाश हसंगा, करनैल सिंह नंबरदार और अमनदीप शेरपुर की अगुवाई में किसान धरने पर बैठे। इस दौरान प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया गया। किसान नेताओं ने बताया कि आंदोलन के छठे दिन दीपावली पर भट्टू क्षेत्र के किसानों ने भी समर्थन दिया।
किसानों ने सरकार के उदासीन रवैये के विरोध में प्रदर्शन करते हुए यात्रा निकाली। विरोध यात्रा भट्टू से फतेहाबाद पहुंची। इसके बाद किसान लाल बत्ती चौक से पैदल नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। यहां डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
किसान नेताओं ने कहा कि एक सप्ताह से खुले आसमान के नीचे धरना दे रहे हैं। इसके बावजूद सरकार या प्रशासन का कोई प्रतिनिधि उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा। किसानों ने चेतावनी दी कि एक लाख रुपये प्रति एकड़ मुआवजा मिलने और नहरी पानी की समस्या का स्थायी समाधान होने तक डीसी कार्यालय के बाहर धरना जारी रहेगा।